Digvijay Singh said that Hinduism is an identity, not a religion

दिग्विजय सिंह बोले हिंदू पहचान है धर्म नहीं

दिग्विजय सिंह बोले हिंदू पहचान है धर्म नहीं

हम हिंदू नहीं, बल्कि सनातनी हैं

भोपाल । अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने हिंदू शब्द और हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि हिंदू कोई धर्म नहीं, बल्कि एक पहचान है। यह शब्द वैदिक नहीं, बल्कि फारसी मूल का है और यह भौगोलिक क्षेत्र को दर्शाता है।
हिंदू शब्द को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत में एक भी हिंदू नहीं है। हिंदू एक फारसी शब्द है, जिसका प्रयोग सिंधु नदी के पार रहने वाले लोगों के लिए किया गया था। यह शब्द संस्कृत के सिंधु से निकला, जिसे फारसी और यूनानी लोगों ने अपनी भाषा में हिंदू बना दिया। उन्होंने कहा कि यह शुरुआत में एक भौगोलिक पहचान थी, जो बाद में मध्यकाल में धार्मिक पहचान में बदल गई। दिग्विजय सिंह ने जोर देते हुए कहा, हम हिंदू नहीं, बल्कि सनातनी हैं।
भाजपा ने किया पलटवार
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के हिंदू धर्म को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह हिंदू नहीं हैं, इसलिए वे ये बात कहते हैं, उन्हें फारसी, इस्लाम इसका ज्यादा ज्ञान है। वे अपना कहीं ठिकाना पकड़ ले तो ज्यादा अच्छा है। हिन्दुस्तानियों को ज्यादा ज्ञान न दे तो ठीक है। ये भारत किसका देश है, ये जानते हैं। रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए ये तक कह दिया कि हिंदुस्तान का नाम तुम्हारे अब्बा ने लिखा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान अगर इस देश का नाम है तो ये हिन्दुओं का स्थान है। हालांकि शर्मा ने यह भी कहा कि सनातन धर्म है, यह बात सत्य है, लेकिन हिंदू यहां की पहचान है। सबके पुरखे हिन्दू है। दिग्विजय सिंह अपना इतिहास देख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]