Mardaani 3 Review: रानी मुखर्जी का दमदार अवतार एक बार फिर
Mardaani 3 Review: रानी मुखर्जी का दमदार अवतार एक बार फिर
फिल्म: मर्दानी 3 (Mardaani 3)
कलाकार: रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) , मल्लिका प्रसाद (Mallika Prasad), प्रजेश कश्यप (Prajesh Kashyap), जानकी बोड़ीवाला (Janaki Bodiwala)
निर्देशक: अभिराज मीनावाला (Abhiraj Minawala)
रेटिंग: 3.5*
UNN@ वर्षा पारीख : रानी मुखर्जी की मर्दानी फ्रेंचाइजी की अगली और नई कड़ी मर्दानी 3 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मर्दानी के पहले दो सफल पार्ट्स के बाद दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर खास उत्साह बना हुआ है। फिल्म में एक बार फिर रानी मुखर्जी ने निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी की है। आइए जानते हैं इस बार शिवानी शिवाजी रॉय का जादू कितना चल पाया।
कहानी
फिल्म मर्दानी 3 की कहानी बुलंदशहर से शुरु होती है, जहां 2 लड़कियों को किडनैप हो जाता है। जिनमें से एक एंबेसेडर की बेटी होती है। जिसके बाद इस केस की कमान शिवानी शिवाजी रॉय को सौंप दी जाती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है तो पता चलता है कि अम्मा (मल्लिका प्रसाद) एक गैंग चलाती है, जो गर्ल चाइल्ड ट्रैफिंकिंग में सालों से लगी हुई है। लेकिन केस की तहकीकात में पता चलता है कि ये केवल एक गर्ल चाइल्ड ट्रैफिंकिंग तक सीमित नहीं है इसके पीछे एक बड़ी साजिश और विदेशों तक की शातिर रणनीति छिपी हुई है। अब क्या इस रैकेट का भांडा शिवानी शिवाजी रॉय फोड़ पाएगी क्या वह असली विलन को सजा दिला पाएगी। यह सब जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
