DP Jewellers' 'World of Diamonds' exhibition begins in Indore

इंदौर में डी.पी. ज्वैलर्स की ‘वर्ल्ड ऑफ डायमंड्स’ प्रदर्शनी शुरू

इंदौर में डी.पी. ज्वैलर्स की ‘वर्ल्ड ऑफ डायमंड्स’ प्रदर्शनी शुरू

इंदौर |  मध्य भारत के भरोसेमंद आभूषण ब्रांड डी.पी. ज्वेलर्स ने अपने इंदौर शोरूम पर ‘वर्ल्ड ऑफ डायमंड्स’ प्रदर्शनी की शुरुआत की है, जो 11 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है। इस विशेष प्रदर्शनी में प्राकृतिक हीरों से बने आभूषणों की खास और विस्तृत रेंज ग्राहकों के लिए प्रस्तुत की गई है। इस प्रदर्शनी में पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिज़ाइनों तक सॉलिटेयर, भव्य ब्राइडल कलेक्शन, नेचुरल डायमंड और डायमंड पोल्की आभूषण शामिल हैं। साथ ही, वैलेंटाइन सीज़न को ध्यान में रखते हुए डी.पी. ज्वैलर्स के अमोरा ब्रांड की लाइटवेट ज्वेलरी के विशेष पैटर्न भी इस आयोजन में उपलब्ध हैं। प्राकृतिक हीरों से बने ये आभूषण बारीकी से तैयार किए गए हैं और उच्च शिल्पकौशल को दर्शाते हैं।
इस बार प्रदर्शनी में ऐसे डिज़ाइन प्रस्तुत किए गए हैं जो नियमित इन-स्टोर कलेक्शन का हिस्सा नहीं हैं। इस आयोजन के लिए तैयार की गई यह विशेष श्रृंखला ग्राहकों को नया और अलग विकल्प प्रदान कर रही है। विभिन्न बजट के अनुसार भी अधिक विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे नए और युवा खरीदार भी आसानी से अपनी पसंद चुन सकें।
इस प्रकार के थीम आधारित आयोजन में ग्राहकों की भागीदारी अधिक संख्या में देखी जा रही है। प्रदर्शनी ने न केवल पुराने ग्राहकों को आकर्षित किया है, बल्कि नए ग्राहकों की भागीदारी भी बढ़ी है। इससे शहर में ब्रांड की पहचान और विश्वास को और मजबूती मिली है।
डी.पी. ज्वैलर्स पर 30 लाख से अधिक ग्राहकों का विश्वास है, जिसका मुख्य कारण खरीदारी में पूर्ण पारदर्शिता है। यहां ज्वेलरी पर शुद्धता का टैग दिया जाता है, जिसमें मेकिंग चार्जेस, ग्रॉस वेट, नेट वेट तथा अन्य आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित रहती है। आभूषण में जितने कैरेट सोने या हीरे का उपयोग किया जाता है, उसी के अनुसार मूल्य लिया जाता है। ग्राहकों की सुविधा के लिए यहां आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है और बाय-बैक पॉलिसी पूर्णतः ग्राहक-अनुकूल है।
सीमित अवधि के लिए आयोजित ‘वर्ल्ड ऑफ डायमंड्स’ प्रदर्शनी इंदौर के ग्राहकों को विशेष डायमंड कलेक्शन देखने और चुनने का अवसर प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]

मध्यप्रदेश को देश में आईटी और सेवा क्षेत्र का बनायेंगे अग्रणी केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्यप्रदेश को देश में आईटी और सेवा क्षेत्र का बनायेंगे अग्रणी केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में समग्र इको सिस्टम को मिलेगी नई गति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 का किया निरीक्षण Bhopal : मध्यप्रदेश को आईटी और सेवा क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनाने के […]