Kalyan Jewellers is accelerating its expansion in Madhya Pradesh

कल्याण ज्वेलर्स मध्य प्रदेश में आज अपने विस्तार को दे रहा है एक नई रफ्तार

कल्याण ज्वेलर्स मध्य प्रदेश में अपने विस्तार को दे रहा है एक नई रफ्तार

इंदौर: भारत के सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक कल्याण ज्वेलर्स ने आज मध्य भारत में अपने कारोबार के बड़े विस्तार की घोषणा की। कंपनी इंदौर के सपना संगीत रोड पर एक अत्याधुनिक शोरूम लॉन्च करने जा रही है। इसका भव्य उद्घाटन शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे अभिनेता अजय देवगन करेंगे। यह लॉन्च कंपनी की विकास रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस लॉन्च के साथ ही, कल्याण ज्वेलर्स के लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड ‘कैंडियर’ का भी एक विशेष शोरूम शुरू किया जाएगा। यह कदम इंदौर के ग्राहकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक सोने के आभूषणों और आधुनिक डिजिटल डिजाइन का शानदार अनुभव (फिजिटल शॉपिंग) प्रदान करने के लिए उठाया गया है। आगामी विस्तार पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, “मध्य प्रदेश कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। इंदौर में नया शोरूम क्षेत्र के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दशार्ता है। इसका उद्देश्य एक ऐसा आधुनिक रिटेल इकोसिस्टम तैयार करना है, जो ग्राहकों के खरीद अनुभव को और बेहतर बनाए। कल्याण की पारंपरिक भव्यता और कैंडियर की आधुनिक एवं गतिशील शैली को एक ही स्थान पर लाकर कंपनी विश्वस्तरीय, सुलभ और प्रेरणादायक शॉपिंग माहौल देने का लक्ष्य रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल (Airtel) ने दूरसंचार विभाग के पैनल के सामने ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा को लेकर रखा अपना पक्ष, नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन से किया इनकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एयरटेल (Airtel) ने दूरसंचार विभाग के पैनल के सामने ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा को लेकर रखा अपना पक्ष, नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन से किया इनकार नई दिल्ली । भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) की एक समिति के सामने अपनी नई “प्रायोरिटी पोस्टपेड” सेवा को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा है […]

रेत माफिया की दबंगई : आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, गंभीर हालत में भर्ती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रेत माफिया की दबंगई : आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, गंभीर हालत में भर्ती मंगलवार देर शाम की घटना, आईजी-एसपी सहित अधिकारी पहुंचे अस्पताल बालाघाट । जिले में लालबर्रा थाना क्षेत्र में रेत माफिया की दबंगई का एक और गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार की देर शाम एक ट्रैक्टर चालक […]