48 top commanders killed, Iran ready for talks...

48 टॉप कमांडर की मौत, ईरान बातचीत के लिए तैयार…

48 टॉप कमांडर की मौत, ईरान बातचीत के लिए तैयार…

तेहरान: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के दो दिन हो गए हैं. इसे ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला कहा जा सकता है, क्योंकि इसमें उसके सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए हैं. सिर्फ खामेनेई ही नहीं, बल्कि ईरान के 40 से ज्यादा टॉप कमांडर और नेताओं के मारे जाने का दावा किया जा रहा है. वहीं, ईरान भी जिद पर अड़ा है और एक-एक करके पश्चिमी एशिया के देशों में बने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले कर रहा है. पश्चिमी एशिया में अमेरिका के सहयोगियों के ऊपर मिसाइलें दागी जा रही हैं, ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं.
खामेनेई की हत्या ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका है. उनके मारे जाने के बाद सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि भारत समेत दुनियाभर में अमेरिका और इजरायल के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं, नारेबाजी हो रही है. इजरायल ने शनिवार को तेहरान में उस इमारत पर बमबारी की थी, जहां खामेनेई मीटिंग कर रहे थे. इन्हीं हमलों में खामेनेई मारे गए.
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान का नया नेतृत्व बातचीत की टेबल पर आना चाहता है. ट्रंप ने कहा कि वह उनसे बात करने के लिए तैयार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यात्रियों में हाहाकार: जमीन पर थमे विमान, ईरान-इजराइल संकट से भारत की 850 उड़ानें रद्द

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱यात्रियों में हाहाकार: जमीन पर थमे विमान, ईरान-इजराइल संकट से भारत की 850 उड़ानें रद्द नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हालिया सैन्य हमलों के बाद मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में उपजे तनाव ने वैश्विक हवाई यातायात की कमर तोड़ दी है। युद्ध की विभीषण स्थिति को देखते […]

भारत टी-20 वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा, सेमीफाइनल में पहुंचा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत टी-20 वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा, सेमीफाइनल में पहुंचा चेन्नई । भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 […]