Airtel has further strengthened its culture of giving top

कस्टमर डे 2026: एयरटेल ने ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी संस्कृति को और मजबूत किया

कस्टमर डे 2026: एयरटेल ने ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी संस्कृति को और मजबूत किया

ग्राहकों को मिलने वाले अनुभव को और बेहतर बनाने और बड़े स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करने पर नए सिरे से ध्यान

नई दिल्ली : एयरटेल ने आज ‘कस्टमर डे 2026’ मनाया। यह संगठन के भीतर चलाया गया एक व्यापक अभियान है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों की समस्याओं को समझना और उनके अनुभव को लगातार बेहतर बनाना है। इस पहल के तहत एयरटेल के लगभग बीस हजार कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर सीधे फील्ड में काम किया। इनमें नेतृत्व करने वाली टीम के सदस्यों से लेकर विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ शामिल थे। इन कर्मचारियों ने फ्रंटलाइन टीमों के साथ मिलकर काम किया, फील्ड इंजीनियरों के साथ जाकर उनके काम को करीब से देखा, घरों और दुकानों का दौरा किया और रिटेल व सर्विस सेंटरों पर ग्राहकों से बातचीत की। इसका उद्देश्य ग्राहकों की सबसे महत्वपूर्ण समस्याओं को बिना किसी फिल्टर के समझना है। एयरटेल में कस्टमर डे संगठन के लिए एक ऐसा महत्वपूर्ण अवसर भी है जब वह ठहरकर आत्ममंथन करता है और खुद से एक सीधा लेकिन अहम सवाल पूछता है कि हम अपने ग्राहकों के लिए और क्या बेहतर कर सकते हैं।
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए एयरटेल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शाश्वत शर्मा ने कहा, “कस्टमर डे हमें हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है कि हम ग्राहकों की बात पूरे ध्यान से सुनें, खुद को लगातार बेहतर बनाने के लिए चुनौती दें और तत्परता के साथ कार्रवाई करें। इससे ग्राहकों को होने वाली समस्याओं को हल करने, सेवाओं को सरल बनाने और हर दिन लाखों ग्राहकों को दी जाने वाली सेवा के स्तर को लगातार बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।”
ग्राहकों की समस्याओं को हल करने की यह परंपरा और संस्कृति ही एयरटेल के ‘कस्टमर फर्स्ट’ (ग्राहक प्रथम) के विचार से जुड़े कई नवाचारों का केंद्र रही है। स्पैम और धोखाधड़ी से सुरक्षा को मजबूत करने से लेकर, एयरटेल ऐप के माध्यम से डिजिटल प्रक्रियाओं को सरल और सहज बनाने और एआई सक्षम उपकरणों तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने जैसे एयरटेल के समाधान ग्राहकों की बातों को सुनकर और उनकी वास्तविक जरूरतों को समझकर ही तैयार किए गए हैं।
कस्टमर डे एयरटेल के इस विश्वास को भी पुख्ता करता है कि ग्राहकों के अनुभव में सुधार कोई कभी-कभार होने वाली घटना नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।
ग्राहकों की बातों को ध्यान से सुनकर और उनके सुझावों के आधार पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए कंपनी प्रक्रियाओं को सरल बना रही है, अनावश्यक जटिलताओं को दूर कर रही है और ऐसी सेवाएं तैयार कर रही है जो विश्वसनीय, सहज और तुरंत प्रतिक्रिया देने वाली हों। यह अभियान पूरी एयरटेल टीम को एक साझा और स्थायी उद्देश्य के लिए एकजुट करता है। कंपनी का लक्ष्य एक ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित करना है जहाँ ‘कस्टमर ऑब्सेशन’ सिर्फ एक नारा न रहे। यह एक ऐसी संस्कृति है जो निरंतर सुधार को बढ़ावा देती है और यह सुनिश्चित करती है कि हर निर्णय की शुरुआत और अंत ग्राहक से ही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]