Assembly elections in five states voting on April 9, 23, and 29

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, मतदान 9, 23 और 29 अप्रैल को

-जानें पश्चिम बंगाल में कब हैं चुनाव
-असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग तो तमिलनाडु में 23 अप्रैल

नई दिल्ली । भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि असम, केरला, पुडुचेरी, तमिलनाडु और वेस्ट बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को की जाएगी।
चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, पहला चरण 23 अप्रैल को जबकि दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव के लिए लगभग 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं और करीब 25 लाख ईवीएम मशीनों के जरिए कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग ने हाल ही में सभी चुनावी राज्यों का दौरा किया था। इस दौरान आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों से मुलाकात कर सुझाव लिए। इसके अलावा संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ भी बैठकें आयोजित की गईं।
फेक और गलत सूचना रोकने विशेष इंतेजाम
चुनाव आयोग ने इस बार सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और गलत सूचना को रोकने के लिए भी विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं। आयोग का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
आदर्श आचार संहिता लागू
चुनाव की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत सरकारें नई योजनाओं की घोषणा या बड़े विकास कार्यों की शुरुआत नहीं कर सकेंगी। राजनीतिक दृष्टि से यह चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है, तमिलनाडु में दृविण मुनेत्रकणहम, केरल में लेफ्ट डेमो्क्रेटिक फ्रंट, असम में भारतीय जनता पार्टी और पुडुचेरी में आल इंडिया एनआर कॉंग्रेस-भाजपा गठबंधन सत्ता में है।

×
Date : 15 March 2026 Posted By : EDITOR
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, मतदान 9, 23 और 29 अप्रैल को
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]