Royal and Rustic Food Festival at The Park Indore March 16 to 29

The Park Indore : द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल

देशभर के शाही और पारंपरिक व्यंजनों का खास अनुभव एक ही जगह पर

इंदौर : भारतीय खानपान की पहचान केवल स्वाद से नहीं, बल्कि उसकी विरासत और परंपरा से भी होती है। कहीं राजघरानों में बनने वाले समृद्ध पकवान मिलते हैं तो कहीं जंगल और देहात से जुड़े सादे लेकिन भरपूर स्वाद वाले व्यंजन। इन्हीं पारंपरिक और शाही स्वादों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक “रॉयल एंड रस्टिक – ए सेलिब्रेशन ऑफ टाइमलेस फ्लेवर्स” फूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। यह फूड फेस्टिवल रोज़ाना शाम 7 बजे से शुरू हो रहा है, जिसमें मेहमान पारंपरिक भारतीय पकवानों का खास अनुभव ले रहे हैं।
फूड फेस्टिवल में शाही पकवान और देसी स्वादों का संगम देखने को मिल रहा है। मेन्यू में लाल मांस, जंगल मांस, मटन रोगन जोश, बटर चिकन, दाल बाटी चूरमा, राजस्थानी गट्टे की सब्जी, कढ़ी पकौड़ा, तंदूरी व्यंजन और पारंपरिक चटनियां शामिल हैं। इसके साथ ही लाइव कुकिंग स्टेशन पर दाल बाटी, तंदूरी, बाजरे और मक्के की रोटियां, कबाब और सींक कबाब मौके पर तैयार किए जा रहे हैं। मिठाइयों में मालपुआ, घेवर, मूंग दाल हलवा, रबड़ी और अन्य पारंपरिक मिठाइयां भी मेहमानों को परोसी जा रही हैं।
(The Park Indore) द पार्क इंदौर के एक्ज़ीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया, “भारतीय खानपान की सबसे बड़ी खासियत उसकी विविधता और परंपरा है। इस फूड फेस्टिवल को तैयार करते समय हमारी कोशिश रही कि मेन्यू में ऐसे व्यंजन शामिल किए जाएं जो भारत की शाही रसोई के साथ-साथ ग्रामीण और पारंपरिक किचन का भी प्रतिनिधित्व करें। कई डिशेज को पारंपरिक मसालों और पुराने तरीकों से तैयार किया जा रहा है ताकि उनका मूल स्वाद बरकरार रहे। हमारा उद्देश्य है कि मेहमान यहां आकर भारतीय पाक परंपरा के उन असली स्वादों को महसूस करें जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं।”
द पार्क इंदौर (The Park Indore) के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा, “आज के समय में लोग नए-नए फ्यूजन फूड का अनुभव करते हैं, लेकिन पारंपरिक भारतीय व्यंजनों की अपनी अलग पहचान और आकर्षण है। रॉयल एंड रस्टिक फेस्टिवल के माध्यम से मेहमानों को ऐसा डाइनिंग अनुभव देने की कोशिश की गई है, जहां शाही ठाठ और देसी स्वाद दोनों का संतुलित मेल दिखाई दे। यह फेस्टिवल खाने के शौकीनों के लिए खास है। साथ ही उन लोगों को भी आकर्षित कर रहा है जो भारतीय खानपान की विविधता और उसकी विरासत को करीब से समझना चाहते हैं।”
इस फूड फेस्टिवल के माध्यम से भारतीय पारंपरिक पकवानों की समृद्ध विरासत को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन के दौरान मेहमानों को एक ही स्थान पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों के शाही और देसी स्वादों का अनुभव करने का अवसर मिल रहा है।

×
Date : 17 March 2026 Posted By : EDITOR
The Park Indore : द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]