Sheraton Grand Palace Indore The Taste of Indore

Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका

फूड फेस्टिवल में देशभर के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का मिलेगा एक ही जगह पर देशभर की गलियों का स्वाद

इंदौर : भारत की गलियों का खाना हमेशा से अपने चटपटे स्वाद और अलग-अलग शहरों की पहचान के लिए जाना जाता है। दिल्ली की चाट, मुंबई का वड़ा पाव या अलग-अलग शहरों के स्ट्रीट फूड—हर जगह का अपना अलग स्वाद और अंदाज़ होता है। इन्हीं मशहूर स्वादों को एक ही जगह पर लाने के लिए शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर अपने रेस्तरां एस कैफे में वीकेंड स्पेशल “गलियों का स्वाद” स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। इस खास फूड फेस्टिवल में मेहमान आरामदायक माहौल में देश के अलग-अलग शहरों के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे है।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के शेफ पंकज राणा ने बताया कि यह फूड फेस्टिवल मार्च के हर वीकेंड पर आयोजित किया जा रहा है। शाम के समय होने वाले इस फूड फेस्टिवल में परिवार, दोस्त और फूड प्रेमी एक साथ बैठकर भारत के अलग-अलग हिस्सों के स्वाद का अनुभव कर रहे है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य मेहमानों को सिर्फ खाना परोसना नहीं, बल्कि भारत की स्ट्रीट फूड संस्कृति का असली अनुभव देना है। फेस्टिवल के दौरान लाइव चाट स्टेशन में पानी पुरी, पापड़ी चाट और दही भल्ला जैसे पसंदीदा व्यंजन तैयार किए जा रहे है। इसके अलावा मुंबई की गलियों के मशहूर वड़ा पाव और पाव भाजी, दिल्ली के प्रसिद्ध छोले कुलचे और आलू टिक्की जैसे व्यंजन भी मेन्यू का हिस्सा होंगे। अलग-अलग क्षेत्रों के स्ट्रीट फूड के साथ पारंपरिक भारतीय मिठाइयाँ भी मेहमानों को परोसी जाएँगी।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के डायरेक्टर ऑफ एफएंडबी गुरुप्रीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि “भारत की स्ट्रीट फूड संस्कृति बहुत समृद्ध और रंगीन है। ‘गलियों का स्वाद’ के जरिए हम चाहते हैं कि मेहमान एक ही जगह पर देश के अलग-अलग शहरों के लोकप्रिय स्वादों का अनुभव कर सकें। हमारा प्रयास है कि हर मेहमान को यहाँ अच्छा खाना, अच्छा माहौल और यादगार अनुभव मिले।”इस तरह के थीम आधारित फूड फेस्टिवल मेहमानों को नए स्वादों से जोड़ने के साथ-साथ वीकेंड को खास बनाने का मौका भी देते हैं। “गलियों का स्वाद” फेस्टिवल भी इसी सोच के साथ तैयार किया गया है, ताकि मेहमान परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर भारत की मशहूर गलियों के स्वाद का आनंद ले सकें।

×
Date : 17 March 2026 Posted By : EDITOR
Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]