Lucknow Super Giants defeated Kolkata Knight Riders by three

KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया

KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया

LSG की रोमांचक जीत: 21 साल के मुकुल चौधरी बने KKR के खिलाफ हीरो

UNN: कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 128 के स्कोर तक सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन मुकुल चौधरी ने अंतिम 5 ओवर में तूफानी पारी खेलते हुए लखनऊ को मैच में बनाए रखा और अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को तीन विकेट से जीत दिलाई। आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 3 विकेट से हराया। एलएसजी की इस जीत के नायक 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी रहे। मुकुल ने कहा कि यह मेरे लिए नाम बनाने का मौका था और मैं बस अंत तक क्रीज पर टिके रहना चाहता था। एलएसजी को जीत दिलाने के बाद उन्होंने कहा, “मेरे पिता का सपना था कि उनका बेटा क्रिकेट खेले। मैंने एज-ग्रुप लेवल पर खेलना शुरू किया, लेकिन सिक्किम में अच्छी एकेडमी नहीं थी। मैंने दिल्ली और गुड़गांव में मैच खेले और उससे मुझे काफी मदद मिली। जब मैं अंडर-19 में यूपी के खिलाफ खेल रहा था, तो वह एक लो-स्कोरिंग मैच था और मैंने उसमें अहम योगदान दिया; तभी उन्हें यकीन हो गया था कि मैं आगे चलकर कुछ बड़ा करूंगा। वह मेरा सिर्फ दूसरा ही मैच था।

×
Date : 10 April 2026 Posted By : EDITOR
KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया
News Image

KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया

LSG की रोमांचक जीत: 21 साल के मुकुल चौधरी बने KKR के खिलाफ हीरो

UNN: कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 128 के स्कोर तक सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन मुकुल चौधरी ने अंतिम 5 ओवर में तूफानी पारी खेलते हुए लखनऊ को मैच में बनाए रखा और अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को तीन विकेट से जीत दिलाई। आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 3 विकेट से हराया। एलएसजी की इस जीत के नायक 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी रहे। मुकुल ने कहा कि यह मेरे लिए नाम बनाने का मौका था और मैं बस अंत तक क्रीज पर टिके रहना चाहता था। एलएसजी को जीत दिलाने के बाद उन्होंने कहा, "मेरे पिता का सपना था कि उनका बेटा क्रिकेट खेले। मैंने एज-ग्रुप लेवल पर खेलना शुरू किया, लेकिन सिक्किम में अच्छी एकेडमी नहीं थी। मैंने दिल्ली और गुड़गांव में मैच खेले और उससे मुझे काफी मदद मिली। जब मैं अंडर-19 में यूपी के खिलाफ खेल रहा था, तो वह एक लो-स्कोरिंग मैच था और मैंने उसमें अहम योगदान दिया; तभी उन्हें यकीन हो गया था कि मैं आगे चलकर कुछ बड़ा करूंगा। वह मेरा सिर्फ दूसरा ही मैच था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR

📰 Generate e-Paper Clip UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR चंडीगढ़। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया है कि यूपीआइ भुगतानों पर लगने वाला मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा। उन्होंने विशेष बातचीत में कहा कि इस […]

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, डीपटेक और टेक्नोलॉजी सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित है। राज्य […]