IPL 2026 – Hyderabad's Third Consecutive Win Powered by

IPL 2026 – अभिषेक के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत: दिल्ली को 47 रन से हराया

IPL 2026 – अभिषेक के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत: दिल्ली को 47 रन से हराया

UNN: अभिषेक की शतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की। मंगलवार को टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रन से हराया। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 243 रन का टारगेट चेज कर रही दिल्ली 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी। टॉस हारकर SRH ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने 68 गेंद में 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन की शतकीय पारी खेली। हेनरिक क्लासन ने नाबाद 37 रन बनाए। दोनों ने 66 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। ट्रैविस हेड ने 37 और ईशान किशन ने 25 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years New Delhi: The Badminton Association of India has announced BookMyShow as the Official Ticketing Agency for the BWF World Championships New Delhi 2026, with tickets going on […]

हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताया लंदन । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में भारतीय टीम को मिली छह विकेट से हार पर निराशा जतायी […]