Indore Creates History Once Again Ranks First in the Country

इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर

इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर

33,332 हितग्राहियों को ऋण वितरित कर किया लाभान्वित

बैंगलूर एवं ग्रेटर मुंबई देश में दूसरे एवं तीसरे स्थान पर

स्वच्छता में देश का सिरमौर इंदौर अब आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में भी अग्रणी बनकर उभरा

इंदौर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना “प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0” का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन ‍किया जा रहा है। नगर निगम इंदौर द्वारा किए गए विशेष प्रयासों के फलस्वरूप नगर निगम इंदौर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के सफल क्रियान्वयन में पूरे देश में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर एक बार फिर देश में इंदौर का परचम फहराया है। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशन में नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्रारंभ से लेकर वर्तमान तक कुल 33,332 ऋण प्रकरणों का वितरण बैंकों के माध्यम से किया गया है, जिससे इंदौर शहर ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छता में देश का सिरमौर इंदौर अब आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में भी अग्रणी बनकर उभरा है। इस उपलब्धि पर महापौर श्री भार्गव एवं आयुक्त श्री सिंघल ने शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों तथा योजना के क्रियान्वयन में सहयोग करने वाले सभी विभागों एवं एजेंसियों को बधाई दी।
लक्ष्य के विरुद्ध उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत इंदौर को 33,028 प्रकरणों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध नगर निगम द्वारा 52,156 प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए। इनमें से 34,809 प्रकरण स्वीकृत हुए तथा 33,332 हितग्राहियों को ऋण वितरित कर लाभान्वित किया गया। देश स्तरीय रैंकिंग में इंदौर 33,332 प्रकरणों में ऋण वितरण के साथ प्रथम स्थान पर रहा। 25,829 प्रकरणों के साथ बेंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) दूसरे स्थान पर तथा 24,843 प्रकरणों में ऋण वितरण के साथ ग्रेटर मुंबई तीसरे स्थान पर रहा।
पीएम स्वनिधि योजना का संक्षिप्त विवरण
आयुक्त नगर निगम श्री क्षितिज सिंघल ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का प्रारंभ जून 2020 में हुआ था, जिसका उद्देश्य शहरी रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को बिना गारंटी के कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत प्रारंभिक रूप से ₹10,000, ₹20,000 एवं ₹50,000 तक के ऋण प्रदान किए जाते थे। अब योजना को पुनर्गठित कर इसकी अवधि मार्च 2030 तक बढ़ा दी गई है। पीएम स्वनिधि योजन 2.0 के तहत ऋण की राशि अब ₹10,000 की राशि बढ़ाकर ₹15,000 की गई हैं। वहीं ₹20,000 की राशि बढ़ाकर ₹25,000 रूपये तथा ₹50,000 की राशि यथावत रखी गई है। दूसरी ट्रेंच पूर्ण करने पर ₹30,000 तक की क्रेडिट कार्ड सुविधा भी दी गई है। यह योजना गत 17 सितम्बर 2025 को पुनः प्रारंभ की गई तथा 01 अक्टूबर 2025 से पोर्टल प्रभावशील है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियाँ
नगर निगम इंदौर द्वारा गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में ऋण वितरण ₹15,000 के 16,922 प्रकरण, ₹25,000 के 10,117 प्रकरण तथा ₹50,000 के 5,989 प्रकरण, इस प्रकार कुल 33,028 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके विरूद्ध नगर निगम द्वारा 51,000 से अधिक प्रकरण बैंकों को भेजकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया।
समग्र उपलब्धि (वर्ष 2020 से वर्तमान तक)
पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रथम ट्रेंच में 1,19,025, द्वितीय ट्रेंच में 50,719 तथा तृतीय ट्रेंच में 17,807 ऋण प्रकरण स्वीकृत हुए । इस प्रकार कुल मिलाकर 1,87,590 ऋण प्रकरण स्वीकृत हुए तथा ₹322.08 करोड़ की राशि हितग्राहियों को वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years New Delhi: The Badminton Association of India has announced BookMyShow as the Official Ticketing Agency for the BWF World Championships New Delhi 2026, with tickets going on […]

मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में विकसित की जाए एक हैचरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में विकसित की जाए एक हैचरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मछली पालन के लिए प्रदेश में होगा 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रदेश में मोती उत्पादन को किया जाए प्रोत्साहित मध्यप्रदेश बने मछली बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर मुख्यमंत्री […]