Daadi Ki Shaadi Review

Daadi Ki Shaadi Review: दादी की शादी भरपूर फैमिली एंटरटेनर फिल्म

Daadi Ki Shaadi Review: दादी की शादी भरपूर फैमिली एंटरटेनर फिल्म

ऐक्टर: नीतू कपूर,कपिल शर्मा,सादिया खतीब,आर शरथ कुमार,दीपक दत्ता,रिद्धिमा कपूर साहनी,तेजस्विनी कोल्हापुरे
डायरेक्टर :आशीष आर मोहन

रेटिंग – 2.5

कहानी..

UNN@ वर्षा पारीख। फिल्म की कहानी शुरू होती है टोनी (कपिल शर्मा) से, जिसका परिवार उसके लिए एक दुल्हन ढूंढते-ढूंढते परेशान हो चुका है. काफी मशक्कत के बाद टोनी की मुलाकात होती है खूबसूरत कनिका आहूजा (सादिया खातीब) से. दोनों शादी के लिए राजी भी हो जाते हैं, लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब सादिया की दादी (नीतू कपूर) बम फोड़ती हैं कि वो खुद भी दोबारा शादी करना चाहती हैं.बस यहीं से शुरू होता है इमोशंस और हंसी का जबरदस्त रायता. दादी के इस फैसले से पूरा परिवार हिल जाता है. पुराने दबे हुए विवाद बाहर आने लगते हैं, गलतफहमियां घर कर जाती हैं और इमोशनल ड्रामा चरम पर पहुंच जाता है. कहानी में नया मोड़ तब आता है जब कपिल और सादिया को पता चलता है कि जिस बुजुर्ग से दादी शादी करने जा रही हैं, वो अपनी पहचान छुपा रहा है और असल में एक जालसाज है. अब क्या टोनी दादी की शादी रोक पाएगा? या दादी का ये अनोखा फैसला परिवार को एक नई दिशा देगा? इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए आपको थिएटर जाकर ‘दादी की शादी’ देखनी पड़ेगी.

Review

‘दादी की शादी’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे आप अपने माता-पिता और बच्चों के साथ बिना किसी हिचकिचाहट के देख सकते हैं. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी सरलता है. ये कॉम्प्लेक्स सिनेमा नहीं है, बल्कि एक सीधा-सादा ‘फील गुड’ एंटरटेनर है. हालांकि, कहानी काफी हद तक प्रेडिक्टेबल है. अगर आपने ट्रेलर देखा है, तो आपको आधी फिल्म का अंदाजा लग जाएगा. फिल्म पुराने जमाने के बॉलीवुड मसाला और आधुनिक पारिवारिक उलझनों का एक कॉकटेल पेश करती है.रिद्धिमा कपूर साहनी की यह डेब्‍यू फिल्‍म है और उनमें एक्टिंग में अनुभव की कमी दिखती है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी की तारीफ जरूर करनी होगी। मार्क नटकिंस और सुरेश बीसवेनी के कैमरे ने शिमला की वादियों को बहुत खूबसूरती से कैद किया है। जबकि, गुलराज सिंह का म्यूजिक औसत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

The OG Action Star Is Back! Jio Studios & Colour Yellow Unveil Ajay Devgn’s action entertainer ‘Chauhaan’ with a Power-Packed Title Announcement!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The OG Action Star Is Back! Jio Studios & Colour Yellow Unveil Ajay Devgn’s action entertainer ‘Chauhaan’ with a Power-Packed Title Announcement! Remembering the late Veeru Devgan on his birth anniversary, the makers unveiled Chauhaan, slated to release in cinemas on 1st October 2027. Mumbai: Over the years, Ajay Devgn […]