Suvendu Adhikari will be the new Chief Minister of West Bengal

सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

-विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।
विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की। इस दौरान शाह ने मंच पर सुवेंदु अधिकारी को माला पहनाकर गले लगाया और जीत की बधाई दी।
शपथ ग्रहण समारोह आज
सुवेंदु अधिकारी शनिवार सुबह 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
ममता बनर्जी को भवानीपुर में हराया
सुवेंदु अधिकारी ने इस विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। इसके अलावा उन्होंने नंदीग्राम सीट से भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। वर्ष 2021 के चुनाव में भी उन्होंने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को पराजित किया था।
बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार
4 मई को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 294 में से 207 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 80 सीटों पर सिमट गई। राज्य में पहली बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, फालता विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित होने के कारण वहां 21 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा, जबकि परिणाम 24 मई को घोषित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन […]