Hema Malini watches Krishnavataram Part 1 The Heart

मथुरा में गूंजी श्रीकृष्ण भक्ति: सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने देखी “कृष्णावतरम् पार्ट 1-द हार्ट”, फिल्म की भव्यता और आध्यात्मिक प्रस्तुति से हुईं प्रभावित

Mumbai: भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं पर आधारित हिंदी फिल्म “कृष्णावतरम् पार्ट 1 – द हार्ट” ने अब केवल दर्शकों के बीच ही नहीं, बल्कि देश के प्रतिष्ठित सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वर्गों में भी अपनी विशेष पहचान बना ली है। इसी क्रम में मथुरा की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मथुरा में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म देखी और फिल्म की टीम की खुलकर सराहना की। यह विशेष स्क्रीनिंग मथुरा के JV Cinema में आयोजित की गई थी। मथुरा, जो भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के रूप में विश्वभर में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, वहां इस फिल्म का प्रदर्शन अपने आप में एक भावनात्मक और विशेष अवसर बन गया। स्क्रीनिंग के दौरान हेमा मालिनी ने पूरी फिल्म देखी और फिल्म के निर्माण, उसके भव्य कैनवास और प्रस्तुति की प्रशंसा की।
फिल्म का निर्माण निर्माता साजन राज कुरूप ने किया है जबकि निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता  भगवान श्रीकृष्ण, सुष्मिता भट्ट राधा, निवासिनी कृष्णन रुक्मिणी, संस्क्रुति जयाना सत्यभामा और जे कार्तिक सत्राजित की भूमिका निभा रहे हैं।
स्क्रीनिंग के बाद निर्माता साजन राज कुरुप ने कहा कि हेमा जी ने कलाकारों के अभिनय, निर्देशन और फिल्म के बड़े स्तर के निर्माण की काफी सराहना की और पूरी फिल्म देखने के बाद उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी।
फिल्म के संबंध में हेमा मालिनी ने फिल्म की भव्यता, कलाकारों के अभिनय, संगीत, हैंड-पेंटेड कॉस्ट्यूम्स और हस्तनिर्मित आभूषणों की प्रशंसा की। उन्होंने फिल्म के पीछे की मेहनत और उसकी प्रस्तुति की सराहना करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं। निर्माता साजन राज कुरुप ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से गुजरात में की गई है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि माना जाता है। इसके अलावा फिल्म का ट्रेलर श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा में लॉन्च किया गया था और टीम ने बांके बिहारी मंदिर, रमन रेती, राधा रानी मंदिर, प्रेम मंदिर और इस्कॉन वृंदावन में आशीर्वाद भी लिया था।
फिल्म अब भारत के 1500 से अधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और 56 देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री भी घोषित किया जा चुका है, जिससे इसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को और मजबूती मिली है।

×
Date : 22 May 2026 Posted By : EDITOR
मथुरा में गूंजी श्रीकृष्ण भक्ति: सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने देखी “कृष्णावतरम् पार्ट 1-द हार्ट”, फिल्म की भव्यता और आध्यात्मिक प्रस्तुति से हुईं प्रभावित
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Dharma Production and Leo Media Collective join hands for a feature film on founder of R&AW – Rameshwar Nath Kao. Lock August 11, 2028 release date

📰 Generate e-Paper Clip Dharma Production and Leo Media Collective join hands for a feature film on founder of R&AW – Rameshwar Nath Kao. Lock August 11, 2028 release date Mumbai: After Kesari, Raazi, SherShah, and Kesari: Chapter 2, Karan Johar is all set to bring forward the story of another unsung legend to the […]

‘पहला प्यार दूसरी बार’ लेकर आया प्यार और दोस्ती की नई कहानी, ट्रेलर हुआ आउट

📰 Generate e-Paper Clip ‘पहला प्यार दूसरी बार’ लेकर आया प्यार और दोस्ती की नई कहानी, ट्रेलर हुआ आउट 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘पहला प्यार दूसरी बार’, ट्रेलर में दिखी प्यार और दोस्ती की झलक Mumbai: ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, और यह फिल्म के अनोखे टाइटल […]