FWICE Imposes Ban on Dhurandhar Star Ranveer Singh

FWICE ने ‘धुरंधर’ स्टार Ranveer Singh पर लगाया बैन, इंडस्ट्री में मची हलचल

‘डॉन 3’ की तैयारियों पर मेकर्स करोड़ों रुपये खर्च कर चुके थे

Mumbai: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE) ने अभिनेता के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाते हुए उनके साथ ‘नॉन-कोऑपरेशन’ का ऐलान कर दिया है. फेडरेशन का साफ कहना है कि जब तक रणवीर खुद सामने आकर इस मुद्दे पर बातचीत नहीं करते, तब तक फेडरेशन से जुड़ा कोई भी वर्कर, टेकनीशियन या सदस्य उनके साथ काम नहीं करेगा. FWICE के इस फैसले के चलते रणवीर सिंह पर तरह का बैन लग गया है. हालांकि, इस बीच रणवीर सिंह के मैनेजर की तरफ से फेडरेशन को एक ईमेल भेजा गया है, लेकिन FWICE ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है.
एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने जब इस भारी आर्थिक नुकसान को लेकर फेडरेशन का दरवाजा खटखटाया, तो FWICE ने तुरंत एक्शन लिया. फेडरेशन की तरफ से रणवीर सिंह को उनका पक्ष रखने के लिए एक के बाद एक 3 रिमाइंडर नोटिस भेजे गए, लेकिन सुपरस्टार की तरफ से इन नोटिसों पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी गई. जब फेडरेशन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी की, तब जाकर रणवीर सिंह के मैनेजर की तरफ से FWICE को एक ईमेल भेजा गया. हालांकि, फेडरेशन इस ईमेल से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है.
रणवीर सिंह के मैनेजर की तरफ से FWICE को एक ईमेल भेजा
FWICE की तरफ से साफ कह दिया है कि वे मैनेजर के इस ईमेल को बिल्कुल भी एंटरटेन (स्वीकार) नहीं करेंगे. फेडरेशन का कहना है, “हम चाहते हैं कि रणवीर सिंह खुद आगे आएं और हमसे सीधे मेज पर बैठकर बात करें. हम इस पूरे मामले पर उनका पक्ष भी जानना चाहते हैं, लेकिन बात सिर्फ सीधे एक्टर से ही होगी, किसी प्रतिनिधि या मैनेजर से नहीं.” भले ही FWICE ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहीं पर भी बैन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है. लेकिन रणवीर को या उनसे जुड़ी फिल्मों को किसी भी तरह का को-ऑपरेशन करने से इनकार बैन ही मना जा रहा है.
रणवीर सिंह पर ₹45 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा चुके थे
दरअसल रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के साथ तीन फिल्मों की एक बड़ी डील की थी. सब कुछ तय हो चुका था, लेकिन पहली फिल्म का शेड्यूल शुरू होने से ठीक 3 हफ्ते पहले रणवीर ने अचानक इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए. इस ऐन वक्त पर लिए गए फैसले से पूरी टीम के होश उड़ गए। मेकर्स फिल्म की तैयारी और प्री-प्रोडक्शन पर करीब ₹45 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा चुके थे, जो इस वॉकआउट के कारण पूरी तरह बर्बाद हो गए. इंडस्ट्री के कई सीनियर लोगों ने रणवीर से संपर्क कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश भी की, लेकिन एक्टर की तरफ से प्रोजेक्ट छोड़ने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई.

×
Date : 25 May 2026 Posted By : EDITOR
FWICE ने ‘धुरंधर’ स्टार Ranveer Singh पर लगाया बैन, इंडस्ट्री में मची हलचल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Vishal Chaturvedi on ‘Hanuman Ansh’s Telugu Release: “Hyderabad Is the Land of Hanuman”

📰 Generate e-Paper Clip Vishal Chaturvedi on ‘Hanuman Ansh’s Telugu Release: “Hyderabad Is the Land of Hanuman” Mumbai: Writer-director Vishal Chaturvedi, speaking at a press conference in Hyderabad, opened up about ‘Hanuman Ansh’s Telugu release and the overwhelming demand from Telugu audiences. He said, “Hyderabad is the land of Hanuman. Whenever I come to Hyderabad […]

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]