5 deaths due to storm and rain in MP-Rajasthan

मप्र-राजस्थान में आंधी-बारिश से 5 मौतें

मप्र-राजस्थान में आंधी-बारिश से 5 मौतें

यूपी समेत 23 राज्यों में बारिश, गर्मी से राहत; मानसून 4 जून को केरलम पहुंच सकता है

नई दिल्ली/भोपाल । मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले अनुमान में इसके 26 अप्रैल को केरलम पहुंचने का अनुमान था। मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है। इधर 23 राज्यों में जून की शुरुआत के साथ गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा और बिहार के कई इलाकों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई। कई जगह बादल छाने से तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ।
मध्य प्रदेश के नीमच में सोमवार रात मकान की छत ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में दीवार ढहने से दो बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार सुबह एक घंटे तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। कई जगह सडक़ें धंस गईं। फुटपाथ धंसने से 25 फीट का गड्ढा बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ट्विशा केस-पति और सास को जेल भेजा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ट्विशा केस-पति और सास को जेल भेजा गिरिबाला का आरोप- ट्विशा के वकील ने बेटे समर्थ से मारपीट की Bhopal: सीबीआई की विशेष अदालत ने ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया […]

नए सीडीएस और नौसेना प्रमुख ने केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह से की मुलाकात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नए सीडीएस और नौसेना प्रमुख ने केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह से की मुलाकात सैन्य नेतृत्व के नए दौर का आगाज नई दिल्ली। भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणी और भारतीय नौसेना के नए प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ […]