MP: इंदौर में कैंसर चिकित्सालय भवन में कोविड हास्पिटल के रूप में शुरू हुआ - Update Now News

MP: इंदौर में कैंसर चिकित्सालय भवन में कोविड हास्पिटल के रूप में शुरू हुआ

 

मंत्री सिलावट के प्रयासों से गीता भवन में ऑक्सीजन प्लांट का भूमिपूजन हुआ

भोपाल : इंदौर के शासकीय कैंसर चिकित्सालय में कोविड मरीज़ों के लिए चिकित्सा सुविधा प्रारंभ की गई है। सौ बिस्तरों वाले इस कोविड हास्पिटल में प्रथम चरण में 75 बेड पर मरीज़ों को भर्ती किया जा सकेगा। इसमें से 20 आईसीयू बेड और 20 एचडीयू तथा 35 ऑक्सीजन सपोर्ट बैड बनाये जायेंगे। प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांसद श्री शंकर लालवानी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से कोविड अस्पताल शुरू किया गया है।मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि हमें चिकित्सा संबंधी अपना आधारभूत ढांचा निरंतर बढ़ाना है, साथ ही उसे और मज़बूती भी प्रदान करनी है। अगले चरण में इस हास्पिटल में सो बिस्तर और बढ़ाएं जाएंगे तथा प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की जायेगी। मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में भर्ती कैंसर के रोगियों को कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए इसलिए उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। चिकित्सकों द्वारा श्री सिलावट को बताया गया कि कैंसर के रोगियों के लिए वार्ड नंबर-26 में व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। कैंसर हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ वहाँ पर चिकित्सकीय सेवा प्रदान करेगा। कैंसर के रोगियों को किसी भी तरह की कोई तक़लीफ़ नहीं होगी।
ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाले अस्पतालों को दिया जाएगा 50 प्रतिशत का अनुदान
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से आज इंदौर के गीता भवन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट का भूमिपूजन हुआ। भूमि पूजन के दौरान संत समाज के अनुयायी, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री रमेश मेंदोला और पूर्व महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे भी मौजूद थे।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इंदौर को ऑक्सीजन की आपूर्ति और उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में आक्सीजन उत्पादन प्लांट बनाये जायेंगे। मेरे सुझाव पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए 50 प्रतिशत अनुदान देने का निर्णय लिया है। इस अस्पताल को भी अनुदान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव – वी की 5G सेवाएँ उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हतोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां में शुरू हुईं – भारत के सबसे पवित्र आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मिलेगी हाई-स्पीड […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]