Prime Minister Narendra Modi received a grand welcome in France

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का फ्रांस में हुआ भव्य स्वागत, आज राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का फ्रांस में हुआ भव्य स्वागत, आज राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ करेंगे बातचीत

UNN: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे। इस वार्ता का उद्देश्य भारत और फ्रांस के संबंधों को और मजबूत करना है। वे कई प्रमुख द्विपक्षीय वार्ताओं में भी भाग लेंगे। इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी आज वहां एआई एक्शन शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। भारत इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता कर रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में वैश्विक मानक स्थापित करना और उत्तरदायित्वपूर्ण कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास को बढ़ावा देना है।
फ्रांस यात्रा पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबास्टियन लिकोर्नू ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। वहीं, पेरिस में जमा हुए भारतीय समुदाय के लोगों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। पेरिस में बेहद सर्द मौसम के बावजूद भारतीय समुदाय ने कल शाम प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का भरपूर गर्मजोशी के साथ हार्दिक अभिनंदन किया। वहां एकत्र हुए लोगों ने प्रधानमंत्री के आगमन पर मोदी-मोदी के नारे लगाते और तिरंगा लहराते हुए उत्‍सव मनाया। प्रधानमंत्री ने बाद में सोशल मीडिया पर प्रवासी भारतीयों के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया और उनकी भावना पर गर्व जताया। इसके बाद वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की ओर से ए आई शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे नेताओं के लिए दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीका के उप-राष्ट्रपति जेड वेन्स के साथ भी बातचीत की।
फ्रांस में इन कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर दो दिनों की अमरीका यात्रा भी जाने वाले हैं। वे कल मार्सिले से अमरीका रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या UNN: पाकिस्तान की लोकप्रिय TikTok स्टार शमसू बीबी उर्फ आयशा गिलामाना की टैक्सिला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 14 अगस्त को बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की, जिसमें गोली उनके गले में […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]