Slogans raised against Sundar Pichai in America, students

अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट

छात्र इजराइली सरकार के साथ गूगल के कॉन्ट्रेक्ट का कर रहे थे विरोध

वाशिंगटन । अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कार्यक्रम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना भाषण शुरू करने वाले थे कि कुछ छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद ही उत्साह का माहौल तनाव में बदल गया। खबरें हैं कि कुछ छात्रों ने वॉक आउट भी कर दिया, जिसके कारण कार्यक्रम खासा प्रभावित हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिचाई मंच पर पहुंचे और अपना भाषण शुरू करने वाले थे। इसके साथ ही छात्रों ने भी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और शोर मचाने लगे। खबर है कि कुछ छात्र नारेबाजी करते हुए मैदान छोड़कर भी बाहर चले गए। हालांकि, सिर्फ पिचाई ही नहीं, बल्कि कार्यक्रम में शामिल कई मेहमानों को अपने भाषण के दौरान ऐसे विरोध का सामना करना पड़ा। खबरें हैं कि छात्र इजराइली सरकार के साथ गूगल के कॉन्ट्रेक्ट का विरोध कर रहे थे। कुछ छात्र फ्री पैलेस्टीन का नारा भी लगा रहे थे। दरअसल, यह विरोध प्रोजेक्ट निम्बस को लेकर बताया जा रहा है। जबकि, पिचाई ने अपने भाषण में एआई का जिक्र भी नहीं किया और उन्हें छात्रों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
खास बात है कि पिचाई भी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ही छात्र रह चुके हैं। 1.2 बिलियन डॉलर का यह प्रोजेक्ट क्लाउड कम्प्यूटिंग और एआई से जुड़ा हुआ है। इजराइली सरकार ने यह प्रोजेक्ट गूगल और अमेजन को दिया है। छात्रों का तर्क है कि यह प्रोजेक्ट इजराइली सरकार के कामों को समर्थन देता है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है, जब ईरान और अमेरिका शांति समझौते के करीब थे। हालांकि, अब इसपर मुहर लग चुकी है। कार्यक्रम के बाद जब छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया, तो पिचाई ने जवाब नहीं दिया। भाषण में भी उन्होंने सामान्य बातचीत की और एआई जैसे किसी टॉपिक का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह याद रखना मददगार है कि हर पीढ़ी ने अपने समय में अपनी तरह की मुश्किलों का सामना किया है। हमें यह चुनने का मौका नहीं मिलता कि हम किस दुनिया में जा रहे हैं, लेकिन हमें हमारे हालात तय करने का मौका मिलता है।

×
Date : 16 June 2026 Posted By : EDITOR
अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]