भारत विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर
भारत विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर
ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया; कप्तान हरमनप्रीत की फिफ्टी काम नहीं आई
लंदन: भारतीय विमेंस टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। लॉर्ड्स में खेले गए करो या मरो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने 171 रन का टारगेट दिया था, लेकिन एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर की शतकीय साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की 27 गेंदों में 56 रन की पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। इस हार के साथ भारत ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। शेफाली ने 26 गेंदों में 34 रन बनाए। स्मृति ने 37 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली।
