Suzlon shares surge on major order; expert predicts rise to 72

बड़े ऑर्डर से सुजलॉन के शेयर में उछाल, जानकार ने कहा 72 तक जाएगा

बड़े ऑर्डर से सुजलॉन के शेयर में उछाल, जानकार ने कहा 72 तक जाएगा

मुंबई । मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में मंगलवार को 2 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज हुआ। कंपनी को सनश्योर एनर्जी से 105 मेगावाट की विंड एनर्जी परियोजना का ठेका मिला है, इसके बाद इसके शेयर पिछली क्लोजिंग 57.19 के मुकाबले बढ़कर 58.15 रुपये तक पहुंच गए। यह सुजलॉन के नए और भारत के सबसे ऊंचे व शक्तिशाली एस 175 टर्बाइन के लिए पहला कॉमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट है। कंपनी ने बताया कि 5.0 मेगावाट क्षमता के एस 175 टर्बाइन पेश किए जाने के महज दो सप्ताह के भीतर यह महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है।
यह सनश्योर से सुजलॉन को पिछले 14 महीने से भी कम समय में मिला तीसरा ठेका है, जिससे दोनों कंपनियों के बीच कुल साझेदारी 400.8 मेगावाट तक पहुंच गई है। इस परियोजना के तहत कर्नाटक के बीजापुर में 21 एस175 पवन टर्बाइन जनरेटर की आपूर्ति, स्थापना, चालू करना और मेंटेनेंस किया जाएगा। सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने सनश्योर के साथ अपनी मजबूत साझेदारी को रेखांकित किया।
इस बड़े ऑर्डर के बाद सुजलॉन के शेयर में आगे भी उछाल की संभावना प्रबल है। घरेलू ब्रोकरेज ने भारतीय विंड एनर्जी मार्केट में सुजलॉन की मजबूत स्थिति और काम पूरा करने के अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर 65 के टारगेट प्राइस के साथ बाय रेटिंग बरकरार रखी है। एक अन्य घरेलू ब्रोकरेज ने भी 5 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ बाय रेटिंग देकर कहा कि कंपनी रेवेन्यू ग्रोथ और कैश फ्लो बनाने की अच्छी स्थिति में है। ग्लोबल ब्रोकरेज ने भी 72 के टारगेट प्राइस के साथ बाय रेटिंग बनाए रखी है, जिससे यह शेयर निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के नाम से जल्द होगा लॉन्च

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के नाम से जल्द होगा लॉन्च Mumbai: मारुति सुजुकी का अपडेटेड मॉडल मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के नाम से जल्द ही भारतीय सड़कों पर उतरेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, उम्मीद है कि ब्रेजा फेसलिफ्ट के फ्रंट बंपर, ग्रिल और हेडलाइट्स […]

Government of Maharashtra and JioBLAST Sign Strategic MoU to Strengthen Gaming, Esports and Digital Innovation Ecosystem

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Government of Maharashtra and JioBLAST Sign Strategic MoU to Strengthen Gaming, Esports and Digital Innovation Ecosystem India Rising: Road to EWC to serve as the first initiative under the partnership, with collaboration spanning youth engagement, skill development, startups and the digital economy Mumbai : In a significant step towards strengthening […]