First photo of Aamir and Gauri's wedding surfaces

आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, बेटे बने रिंग बेयरर, जमीन पर बैठकर कपल ने साइन किए पेपर्स

आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, बेटे बने रिंग बेयरर, जमीन पर बैठकर कपल ने साइन किए पेपर्स

मुंबई। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने तीसरी शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। रविवार को उन्होंने अपनी साथी गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। शादी की पहली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में जमीन पर बैठकर आमिर और गौरी शादी के पेपर्स पर साइन करते नजर आ रहे है। यह निजी समारोह मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर पर आयोजित किया गया। शादी में न ज्यादा तामझाम किए गए और न ही कोई शादी इंतजाम था। सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए। सामने आई तस्वीर में आमिर मुस्कुराते हुए शादी के पेपर्स पर साइन कर रहे हैं, जबकि गौरी उनके बगल में बैठी नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर नई शुरुआत की खुशी साफ झलक रही है। तस्वीर में आमिर और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव के बेटे आजाद राव खा अपने हाथ में अंगूठी का डिब्बा लिए दिखाई दिए। वहीं, गौरी स्प्रैट के पिछली शादी से उनके बेटे भी आमिर और गौरी के बीच खड़े होकर रिंग बॉक्स थामे नजर आए। तस्वीर में आमिर की मां जीनत हुसैन भी नजर आ रही थीं।
दुल्हन बनीं गौरी स्प्रैट ने इस खास मौके पर आइवरी कलर का बेहद खूबसूरत एथनिक आउटफिट पहना। उन्होंने इसके साथ लेयर्ड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और ब्रेसलेट कैरी किया। हेयरस्टाइल की बात करें, तो उन्होंने बालों की लूज चोटी को सफेद फूलों से सजाया हुआ था। लाइट मेकअप के साथ उनका लुक बेहद आकर्षक नजर आ रहा। वहीं आमिर खान लाइट क्रीम के कुर्ते में दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Gandhari Trailer: ‘तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का ट्रेलर रिलीज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Gandhari Trailer: ‘तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का ट्रेलर रिलीज Mumbai : एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म ‘गांधारी’ के साथ स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। नेटफ़्लिक्स ने आखिरकार इसका ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक मां की अपनी बेटी को बचाने की जबरदस्त लड़ाई की […]

‘Daayra’ New poster out: Kareena Kapoor Khan and Prithviraj Sukumaran set the stage for the trailer on 31st August

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘Daayra’ New poster out: Kareena Kapoor Khan and Prithviraj Sukumaran set the stage for the trailer on 31st August Mumbai: The makers of Daayra just unveiled a power-packed poster featuring Kareena Kapoor Khan and Prithviraj Sukumaran, giving audiences a closer look at the world of the much-awaited crime thriller. With […]