India gets its first hydrogen train PM Modi flags it off from Jind

भारत को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन: PM मोदी ने जींद से दिखाई हरी झंडी

भारत को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीएम मोदी ने जींद से दिखाई हरी झंडी

– जींद से सोनीपत के बीच चलेगी देश की पहली पर्यावरण अनुकूल ट्रेन – महज 25 रुपये में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, रास्ते में होंगे 14 स्टॉपेज

जींद । भारतीय रेलवे के इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर देश की पहली ‘हाइड्रोजन-पावर्ड’ (हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हरियाणा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने में बेहद अहम भूमिका निभाएगी।
इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना ट्रेन चलाने के लिए हाइड्रोजन को ईंधन (फ्यूल) के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह पहल देश में ग्रीन मोबिलिटी (हरित परिवहन) को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
देश की यह पहली हाइड्रोजन ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसका संचालन ट्रेन नंबर 74010 और 74009 के रूप में किया जाएगा। यह ट्रेन रोजाना सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होगी और 2 घंटे का समय लेकर सुबह 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 10:30 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 1:00 बजे जींद पहुंचेगी। सफर के दौरान ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
जींद से सोनीपत के बीच के सफर में यह ट्रेन कुल 14 स्टेशनों पर ठहराव करेगी जींद जंक्शन (प्रस्थान) के बाद जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना, बड़वासनी, सोनीपत जंक्शन पहुंचेगी वापसी यात्रा में भी ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए वापस आएगी।
आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस आधुनिक और इको-फ्रेंडली ट्रेन का किराया बेहद कम रखा गया है । न्यूनतम किराया मात्र 5 रुपये (एक स्टेशन से अगले स्टेशन के लिए) तय किया गया है। जबकि अधिकतम किराया जींद से सोनीपत तक के पूरे सफर के लिए यात्रियों को सिर्फ 25 रुपये टिकट दर चुकानी होगी।

×
Date : 17 July 2026 Posted By : EDITOR
भारत को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन: PM मोदी ने जींद से दिखाई हरी झंडी
News Image

भारत को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीएम मोदी ने जींद से दिखाई हरी झंडी

- जींद से सोनीपत के बीच चलेगी देश की पहली पर्यावरण अनुकूल ट्रेन - महज 25 रुपये में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, रास्ते में होंगे 14 स्टॉपेज

जींद । भारतीय रेलवे के इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर देश की पहली 'हाइड्रोजन-पावर्ड' (हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हरियाणा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने में बेहद अहम भूमिका निभाएगी।
इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना ट्रेन चलाने के लिए हाइड्रोजन को ईंधन (फ्यूल) के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह पहल देश में ग्रीन मोबिलिटी (हरित परिवहन) को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
देश की यह पहली हाइड्रोजन ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसका संचालन ट्रेन नंबर 74010 और 74009 के रूप में किया जाएगा। यह ट्रेन रोजाना सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होगी और 2 घंटे का समय लेकर सुबह 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 10:30 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 1:00 बजे जींद पहुंचेगी। सफर के दौरान ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
जींद से सोनीपत के बीच के सफर में यह ट्रेन कुल 14 स्टेशनों पर ठहराव करेगी जींद जंक्शन (प्रस्थान) के बाद जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना, बड़वासनी, सोनीपत जंक्शन पहुंचेगी वापसी यात्रा में भी ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए वापस आएगी।
आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस आधुनिक और इको-फ्रेंडली ट्रेन का किराया बेहद कम रखा गया है । न्यूनतम किराया मात्र 5 रुपये (एक स्टेशन से अगले स्टेशन के लिए) तय किया गया है। जबकि अधिकतम किराया जींद से सोनीपत तक के पूरे सफर के लिए यात्रियों को सिर्फ 25 रुपये टिकट दर चुकानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]

रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’

📰 Generate e-Paper Clip रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’ Mumbai: अभिनेता रणवीर सिंह और अमन गुप्ता ने आज पुरुषों के लिए अपना नया पर्सनल केयर ब्रांड H.I.M (Handsome Indian Man) लॉन्च किया। इस ब्रांड को खासतौर पर भारतीय पुरुषों की त्वचा, […]