Lalit Modi to return to India after 16 years.

ललित मोदी 16 साल बाद लौटेंगे भारत

ललित मोदी 16 साल बाद लौटेंगे भारत

ईडी का जुर्माना रद्द; आईपीएल का पैसा विदेश भेजने का केस

नई दिल्ली । आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी 16 साल बाद भारत लौटने की तैयारी में हैं। एक अपीलीय ट्रिब्यूनल ने 16 जुलाई को आईपीएल 2009 के दक्षिण अफ्रीका आयोजन से जुड़े फेमा मामले में फैसला सुनाया था। इसमें मोदी को राहत देते हुए ईडी के लगाए गए जुर्माने को रद्द कर दिया था।
फैसले के बाद ललित मोदी ने कहा कि अब उनकी भारत वापसी का रास्ता साफ हो गया है और वह इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में भारत लौट सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अक्टूबर में बच्चे को जन्म देने वाली है, जिसके बाद वह भारत आने की योजना बना रहे हैं।
भारत से दक्षिण अफ्रीका पैसे भेजने का मामला था
यह मामला 2009 में आईपीएल को भारत से दक्षिण अफ्रीका ले जाने से जुड़ा है। उस समय लोकसभा चुनाव के कारण सुरक्षा कारणों से टूर्नामेंट भारत से दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट किया गया था। इसके आयोजन के लिए बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका में करीब 243.45 करोड़ रुपए भेजे थे। बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया कि यह रकम भारतीय रिजर्व बैंक की पूर्व मंजूरी के बिना विदेश भेजी गई, जिससे विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन हुआ। ईडी ने 2011 में नोटिस जारी किया और 2018 में ललित मोदी समेत बीसीसीआई के कुछ पूर्व अधिकारियों पर जुर्माना लगाया था।

×
Date : 23 July 2026 Posted By : EDITOR
ललित मोदी 16 साल बाद लौटेंगे भारत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी- समझौता करो, वरना खत्म कर देंगे; UN से अलग-थलग करने की अपील

📰 Generate e-Paper Clip डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी- समझौता करो, वरना खत्म कर देंगे; UN से अलग-थलग करने की अपील UNN: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले से ज्यादा ताकतवर हुआ है। साथ ही उन्होंने ईरान को […]

मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव टेलीकॉम के सभी 7 प्रमुख वर्टिकल्स के साथ ग्वालियर देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन है : केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दूरदर्शी नेतृत्व की केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने की सराहना […]