480 handles linked to Pakistan blocked Delhi Police issues stern

पाकिस्तान से जुड़े 480 हैंडल ब्लॉक, CJP प्रदर्शन के बीच ‘फ़ेक न्यूज़’ पर दिल्ली पुलिस की सख्त चेतावनी

पाकिस्तान से जुड़े 480 हैंडल ब्लॉक, CJP प्रदर्शन के बीच ‘फ़ेक न्यूज़’ पर दिल्ली पुलिस की सख्त चेतावनी

नई दिल्ली: जंतर मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया हैंडल की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर दिया है। पुलिस का कहना है कि ये हैंडल समन्वित तरीके से फर्जी खबरें और दुष्प्रचार फैला रहे थे। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है और कहा है, छात्र और युवा ऐसे विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स से सावधान रहें। अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें, केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें। किसी भी संदिग्ध या भड़काऊ पोस्ट को बिना सत्यापन शेयर न करें।
दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर क्या कहा
दिल्ली पुलिस की यह चेतावनी जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच आई है, जिसमें NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। एक वीडियो मैसेज में दिल्ली पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही थी और पाकिस्तान से जुड़े कई हैंडल फर्जी कंटेंट फैलाने में शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने कहा, “हमने देखा है कि सोशल मीडिया पर कुछ गलत जानकारी फैलाई जा रही है।
अब तक 400 से ज़्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की गई है, जो इस स्थिति का फ़ायदा उठाकर झूठी बातें और अफ़वाहें फैला रहे हैं। उन्हें ब्लॉक किया जा रहा है।” पुलिस ने आगे दावा किया कि जिन अकाउंट्स की पहचान की गई है, वे वही अकाउंट्स हैं जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान एक्टिव थे।
पुलिस की छात्रों से अपील

पोस्ट शेयर करने से पहले उनकी सच्चाई जांच लें।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन अकाउंट्स का मकसद लोगों को भड़काना और विरोध प्रदर्शनों के बीच छात्रों का ध्यान भटकाना था।
पुलिस ने कहा, “इनका मकसद सिर्फ़ एक है – लोगों को भड़काना और खासकर छात्रों का ध्यान भटकाना।”
सावधानी बरतने की अपील करते हुए, पुलिस ने छात्रों से कहा कि वे झूठी पोस्ट, एडिट किए गए वीडियो या अनजान अकाउंट्स से शेयर किए गए कंटेंट से गुमराह न हों।
पुलिस ने कहा, “मेरी आपसे अपील है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए, किसी भी फ़ेक पोस्ट, एडिट किए गए वीडियो या अनजान हैंडल से किए गए पोस्ट से गुमराह न हों।”
CJP के प्रदर्शन पर पाकिस्तान की टिप्पणी
पाकिस्तान ने गुरुवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध-प्रदर्शनों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और इसे भारत का आंतरिक मामला बताया। जब यह पूछा गया कि क्या भारत में प्रदर्शनकारियों के साथ प्रशासन का “सख़्त” रवैया मानवाधिकारों का उल्लंघन है, तो पाकिस्तान के विदेश मामलों के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा, “यह भारत का आंतरिक मामला है। हम ऐसे मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

देश के छात्रों के लिए PM मोदी का बड़ा संदेश, पेपर लीक रोकने के लिए बिल लाएगी सरकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱देश के छात्रों के लिए PM मोदी का बड़ा संदेश, पेपर लीक रोकने के लिए बिल लाएगी सरकार PM मोदी ने बताया कि पेपर लीक की समस्या खत्म करने के लिए सरकार बिल लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि अगले सोमवार को इस बिल को सदन में पेश किया जाएगा। नई […]

सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म की, जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह ने पिलाया जूस

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म की, जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह ने पिलाया जूस नई दिल्ली: नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के सपोर्ट में भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक ने गुरुवार की आधी रात अपना अनशन खत्म कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने […]