Madhya Pradesh: ब्लैक फंगस के इलाज के लिए तैयार करें प्रोटोकाल - मंत्री सिलावट - Update Now News

Madhya Pradesh: ब्लैक फंगस के इलाज के लिए तैयार करें प्रोटोकाल – मंत्री सिलावट

इंदौर : वर्तमान में कोरोना के साथ-साथ कुछ मरीज़ों में ब्लैक फंगस बीमारी की शिकायत प्राप्त हो रही है। इसके लिए इलाज का प्रोटोकाल तैयार किया जाए कि कैसे इसका इलाज और बीमारी का निदान किया जाए। इंदौर के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज रात रेसीडेंसी कोठी में इस संबंध में आयोजित डॉक्टरों की बैठक में कही। बैठक में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित शहर के सभी प्रमुख निजी हास्पिटल लोगों के संचालक डॉक्टरगण उपस्थित थे। बैठक में सांसद श्री शंकर लालवानी, राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे और कलेक्टर श्री मनीष सिंह भी मौजूद थे। मंत्री श्री सिलावट ने बैठक में कहा कि कोरोना के इस कठिन समय में ब्लैक फंगस की शिकायत ने हमारी चिंता बढ़ायी है। लेकिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार इसकी उचित चिकित्सा के लिए पूरी चिंता के साथ कार्य कर रही है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि अस्पतालों में इसके लिए पृथक से यूनिट गठित करने की आवश्यकता है। शासकीय अस्पतालों में ब्लैक फंगस बीमारी का नि:शुल्क इलाज किया जाना होगा। सांसद श्री शंकर लालवानी ने बैठक में कहा कि बीमारी के प्राथमिक लक्षण पाए जाने पर तत्काल सूचना प्राप्त करने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इसका इलाज संभव हो सके। डॉ. निशांत खरे ने इसके प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता को भी इसकी जानकारी हो तो इसकी पहचान करने में आसानी होगी। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बैठक के प्रारंभ में ब्लैक फंगस के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। बैठक में उपस्थित अरविंदो अस्पताल के संचालक डॉ. विनोद भंडारी ने कहा कि मंत्री श्री सिलावट से चर्चा के उपरांत उनके हास्पिटल में इस बीमारी के उपचार के लिए 10 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।

×
Date : 14 May 2021 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: ब्लैक फंगस के इलाज के लिए तैयार करें प्रोटोकाल – मंत्री सिलावट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]