Lathi-charge and tear gas used against protesters in Jharkhand

झारखंड में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ी, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत, BJP ने बंद का आह्वान किया

रांची: झारखंड में सरकारी भर्तियों के एग्जाम में घोटालों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा एक और बड़ी खबर ये है कि बीजेपी ने भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त (मंगलवार) को झारखंड बंद का आह्वान किया है।
प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने सोमवार को झारखंड सरकार को लोकतंत्र की ताकत दिखाई। प्रदर्शनकारी सारी बाधाओं को पार करके झारखंड विधानसभा के परिसर में पहुंच गए। हालांकि छात्रों के साथ नरम रुख अपनाने का दावा करने वाली हेमंत सोरेन की सरकार ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की हर संभव कोशिश की।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरीकेड्स लगाए गए, बैरीकेड्स के ऊपर कंटीले तार रखे गए, लाठीचार्ज किया गया, वॉटर कैनन भी चलाया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इस दौरान दर्जनों छात्र घायल हुए, कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं लेकिन प्रदर्शनकारियों के हौसले नहीं टूटे। प्रदर्शनकारियों के हौसले को देखकर हेमंत सरकार प्रेशर में दिखी। जिस वक्त छात्र सड़कों पर थे, उसी वक्त JPSC के चेयरमैन एल ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की खबर आ गई।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दोबारा हुआ लाठीचार्ज
झारखंड पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दोबारा लाठीचार्ज किया। असल में पुलिस विधानसभा परिसर में घुसे छात्रों से वापस जाने को कह रही थी। छात्रों ने पुलिस की बात मानी और वो विधानसभा परिसर से बाहर आ गए। लेकिन वापस नहीं गए। वह विधानभवन के गेट नंबर एक के पास धरने पर बैठ गए। स्टूडेंट लीडर्स ने कहा कि वो यहां से तभी हटेंगे, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यहां आकर छात्रों से बात करेंगे।

×
Date : 10 August 2026 Posted By : EDITOR
झारखंड में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ी, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत, BJP ने बंद का आह्वान किया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]