Why did sugar prices suddenly rise Find out the real reason

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह

UNN: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह बढ़कर ₹55.70 प्रति किलो पहुंच गई। कीमतों में इस तेजी के बीच एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के डायवर्जन को भी वजह बताया जा रहा था। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि हालिया तेजी के लिए एथेनॉल को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।
सरकार के मुताबिक, एथेनॉल के लिए डायवर्ट होने वाली चीनी की हिस्सेदारी 2022-23 में करीब 12% थी, जो 2025-26 में घटकर लगभग 9% रह गई है। इसके अलावा देश में बनने वाले एथेनॉल का करीब तीन-चौथाई हिस्सा अब अनाज, खासकर मक्का से तैयार होता है। चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे घरेलू उत्पादन का अनुमान से कम रहना, त्योहारों से पहले मांग बढ़ना, मौसम की मार और वैश्विक बाजार में कम उपलब्धता जैसे कई कारण हैं। इसके अलावा कुछ कारोबारियों द्वारा जमाखोरी और सट्टेबाजी ने भी कीमतों पर दबाव बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और पैलेट गन से घायल होने के मामले में अलग से […]

इमरान खान अस्पताल से फिर जेल भेजे गए:डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इमरान खान अस्पताल से फिर जेल भेजे गए:डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित देर रात हॉस्पिटल में भर्ती किया था पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल से वापस अदियाला जेल भेज दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें रात करीब […]