State government to encourage Shri Lodhi Hanuman Ansh Yadav

फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक श्री लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक श्री लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे युवा बुंदेली गायक

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरूवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) उदीयमान युवा बुंदेली गायक सागर निवासी श्री सुनील लोधी ने भेंट की। जन्म से ही दृष्टिबाधित श्री लोधी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “हनुमान अंश” के लिए बुंदेली में गीत गाया है, जो तेजी से लोकप्रिय हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री लोधी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शाबासी देते हुए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा श्रेष्ठ कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर श्री सुनील लोधी और उनके माता पिता का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित युवा गायक श्री लोधी को एक लाख रुपए की सम्मान निधि भी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री लोधी की आंखों की रोशनी लाने के लिए भी आवश्यक सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चूंकि बाल्यकाल से गायन क्षेत्र में लोधी की अभिरूचि है, इस नाते उन्हें संगीत विद्यालय से औपचारिक संगीत पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए भी सहयोग दिया जाएगा। टैलेन्ट सर्च जैसे कार्यक्रम चलाकर ऐसे होनहार गायकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुलाकात के अवसर पर सुनील लोधी के पिता श्री महेन्द्र सिंह लोधी और माता श्रीमती भाग बाई के साथ ही संस्कृति सलाहकार श्री श्रीराम तिवारी, डिजिटल बुंदेली बौछार के श्री सचिन चौधरी और गायक श्री लोधी के मित्रगण उपस्थित थे।
गीत और भजन भी सुनाए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गायक श्री सुनील लोधी ने फिल्म “हनुमान अंश” के लोकप्रिय हुए गीत ” मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई” को तंबूरा बजाते हुए सुनाया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर गाया जाने वाला भजन “जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई” भी गाकर सुनाया।

×
Date : 03 September 2026 Posted By : EDITOR
फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक श्री लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Image

फ़िल्म "हनुमान अंश" के गायक श्री लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे युवा बुंदेली गायक

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरूवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) उदीयमान युवा बुंदेली गायक सागर निवासी श्री सुनील लोधी ने भेंट की। जन्म से ही दृष्टिबाधित श्री लोधी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "हनुमान अंश" के लिए बुंदेली में गीत गाया है, जो तेजी से लोकप्रिय हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री लोधी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शाबासी देते हुए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा श्रेष्ठ कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर श्री सुनील लोधी और उनके माता पिता का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित युवा गायक श्री लोधी को एक लाख रुपए की सम्मान निधि भी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री लोधी की आंखों की रोशनी लाने के लिए भी आवश्यक सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चूंकि बाल्यकाल से गायन क्षेत्र में लोधी की अभिरूचि है, इस नाते उन्हें संगीत विद्यालय से औपचारिक संगीत पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए भी सहयोग दिया जाएगा। टैलेन्ट सर्च जैसे कार्यक्रम चलाकर ऐसे होनहार गायकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुलाकात के अवसर पर सुनील लोधी के पिता श्री महेन्द्र सिंह लोधी और माता श्रीमती भाग बाई के साथ ही संस्कृति सलाहकार श्री श्रीराम तिवारी, डिजिटल बुंदेली बौछार के श्री सचिन चौधरी और गायक श्री लोधी के मित्रगण उपस्थित थे।
गीत और भजन भी सुनाए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गायक श्री सुनील लोधी ने फिल्म "हनुमान अंश" के लोकप्रिय हुए गीत " मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई" को तंबूरा बजाते हुए सुनाया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर गाया जाने वाला भजन "जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई" भी गाकर सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बांग्लादेश में मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन जारी, कपड़ा उद्योग को नुकसान; ग्लोबल फैशन ब्रांड ने भारत को दिए ऑर्डर

📰 Generate e-Paper Clip बांग्लादेश में मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन जारी, कपड़ा उद्योग को नुकसान; ग्लोबल फैशन ब्रांड ने भारत को दिए ऑर्डर नई दिल्ली। बांग्लादेश में जारी मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन और अस्थिरता के कारण जारा एचएंडएम (H&M), मार्क्स एंड स्पेंसर और सेलियो जैसे प्रमुख वैश्विक फैशन ब्रांड्स ने अपने बड़े ऑर्डर भारत और अन्य एशियाई देशों […]

रोहित 3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान

📰 Generate e-Paper Clip रोहित 3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान UNN: रोहित शर्मा 3 साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। 39 साल के रोहित 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन टीम के […]