iPhone 18 Pro and 18 Pro Max launched

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max लॉन्च, कैमरा है बड़ा अपग्रेड, जानें कीमत और फीचर्स

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max लॉन्च, कैमरा है बड़ा अपग्रेड, जानें कीमत और फीचर्स

Mumbai: Apple ने अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है. iPhone 18 की ये जोड़ी पिछले साल के iPhone 17 Pro मॉडल्स के मुकाबले कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड्स के साथ आई है. ये दोनों फोन Apple के लेटेस्ट-जनरेशन A20 Pro चिपसेट पर काम करते हैं. इनमें कंपनी का नया इन-हाउस C2 मॉडेम दिया गया है. कंपनी का दावा है कि iPhone 18 Pro सिंगल चार्ज में 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा. जबकि Pro Max मॉडल के लिए 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत और उपलब्धता
iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 256GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट के लिए 1,199 डॉलर रखी गई है. वहीं iPhone 18 Pro Max इसी 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 1,299 डॉलर की शुरुआती कीमत पर आता है. इन दोनों फोन्स की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होने की पुष्टि की गई है. भारत में iPhone 18 Pro की कीमत 1,64,900 रुपये से शुरू होती है. जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है.
Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बर्गंडी कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन को 12 सितंबर से प्री-ऑर्जर के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. जबकि इसको बिक्री के लिए 18 सितंबर से उपलब्ध करवाया जाएगा.
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max नए iOS 27 के साथ आते हैं. ये दोनों स्मार्टफोन्स Apple के A20 Pro चिपसेट पर काम करते हैं. इनमें 12GB RAM मिलने की भी उम्मीद है. इनमें नया इन-हाउस C2 मॉडेम दिया गया है. साथ ही इनमें एक अपडेटेड Dynamic Island मिलता है, जो अब एक साथ तीन एक्टिविटीज को दिखा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Writer – Director Vishal Chaturvedi and Team ‘Hanuman Ansh’ Meet CM Yogi Adityanath in Lucknow

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Writer – Director Vishal Chaturvedi and Team ‘Hanuman Ansh’ Meet CM Yogi Adityanath in Lucknow Mumbai: The team of Hanuman Ansh recently had a special meeting with Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath at his official residence in Lucknow. The delegation included the film’s producer, director Vishal Chaturvedi, lead actor […]

दिग्विजय सिंह की ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का ऐलान, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर उज्जैन से अयोध्या तक पैदल मार्च

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिग्विजय सिंह की ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का ऐलान, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर उज्जैन से अयोध्या तक पैदल मार्च Bhopal: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या की यात्रा का औपचारिक ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि दशहरा के दिन […]