The Grand BRICS Summit in India

भारत में BRICS Summit का महाकुंभ! भारत मंडपम में सजेगा ग्लोबल पावर का महामंच

भारत में BRICS Summit का महाकुंभ! भारत मंडपम में सजेगा ग्लोबल पावर का महामंच

12–13 सितंबर को भारत मंडपम में जुटेंगे दुनिया के प्रमुख नेता—दुनिया की नजरें अब दिल्ली पर!

भारत 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

UNN: भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। दो दिन के इस शिखर सम्मेलन में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, भारत, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात सहित 11 प्रमुख उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाएं शामिल होंगी। बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम ब्रिक्स के साझेदार देशों के रूप में भाग लेंगे। ब्रिक्स देश दुनिया की करीब 49 प्रतिशत आबादी और लगभग 40 प्रतिशत वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का प्रतिनिधित्व करते हैं।
शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालेद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान शामिल होंगे। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली भी सम्मेलन में भाग लेंगे। ब्राजील का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री माउरो विएइरा करेंगे। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को सदस्य देशों के लिए ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ विषय पर सत्र से होगी। ब्रिक्स देशों के नेता भारत मंडपम् में ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। इसके बाद संयुक्त रूप से पौधारोपण कार्यक्रम होगा और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन से अलग ब्रिक्स नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।
रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स के साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के नेताओं का स्वागत करेंगे। इसके बाद ‘मजबूती, नवाचार, सहयोग और सतत विकास-समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य का निर्माण’ विषय पर सत्र होगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत, चीन और रूस; दिल्ली में तीन महाशक्तिय 12 और 13 सितंबर को

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत, चीन और रूस; दिल्ली में तीन महाशक्तिय 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली: भारत में ब्रिक्स सम्मेलन का 12 और 13 सितंबर को आयोजन होना है. इसके लिए शुक्रवार तड़के ही व्लादिमीर पुतिन पहुंचने वाले हैं. फिर शनिवार को शी जिनपिंग भी भारत आएंगे. उनके आने या न […]

BRICS मेहमानों को परोसा जाएगा ‘भारत का स्वाद’, दिल्ली के तीन लग्जरी होटलों में खास तैयारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS मेहमानों को परोसा जाएगा ‘भारत का स्वाद’, दिल्ली के तीन लग्जरी होटलों में खास तैयारी UNN: राजधानी दिल्ली 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए बिल्कुल तैयार है. 12 और 13 सितंबर को होने वाली इस समिट में दुनिया के कई देशों में मेहमान शिरकत लेंगे. भारत इस साल BRICS […]