Women's Asia Cup India defeated Sri Lanka by 72 runs, winning

Women’s Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया, 8वीं बार खिताब जीता…

Women’s Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया, 8वीं बार खिताब जीता…

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। लेकिन खिताब जीतने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार में मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया.भारत के इस रुख के बाद नकवी ने सिर्फ उपविजेता श्रीलंका को चेक सौंपा और वहां से चले गए। इसके बाद भारतीय टीम को ट्रॉफी दिए बिना ही प्रेजेंटेशन सेरेमनी खत्म हो गई।

UNN: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर महिला एशिया कप अपने नाम कर लिया. खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार में मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया. वहीं, भारत के कड़े रुख के चलते नकवी ने केवल उपविजेता श्रीलंका को चेक सौंपा और वहां से चले गए. इसके बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी बिना ट्रॉफी दिए खत्म हो गई. इसी बीच कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि BCCI ने जो फैसला लिया है, हम उसके साथ हैं. हमारे लिए ये टूर्नामेंट खत्म हो चुका है, हम चैंपियन हैं और यही काफी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैच के अंतिम पलों में जब भारत जीत दर्ज कर रहा था, तब कैमरों में मोहसिन नकवी अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठे नजर आए. वह बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव देवाजीत सैकिया के करीब बैठे थे. मैच के बाद नकवी मंच पर पहुंचे और श्रीलंकाई टीम को रनर-अप अवार्ड प्रदान किए. इसके बाद श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू को रनर-अप चेक सौंपा. अट्टापट्टू द्वारा परवेज महारूफ से बात करने के तुरंत बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी खत्म कर दी गई और इसके तुरंत बाद वह ग्राउंड से बाहर चले गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘2029 से पहले 21 राज्यों में लागू कर देंगे यूनिफॉर्म सिविल कोड’, अमित शाह ने कर दिया एलान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘2029 से पहले 21 राज्यों में लागू कर देंगे यूनिफॉर्म सिविल कोड’, अमित शाह ने कर दिया एलान मुंबई। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जिन 21 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग की सरकार है, वहां 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले समान […]

Madhya Pradesh : लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त CM मोहन यादव बोले—लाभ लेने वाली नहीं, अब लाभ कमाने वाली बनेंगी बहनें! 1.25 करोड़ बहनों को ₹1,835 करोड़ की सौगात, CM यादव ने कहा—हर वादा पूरी निष्ठा से निभाएंगे आगर-मालवा को ₹254 करोड़ के 50 विकास कार्यों की […]