UP के 75 जिलों के लिए 75 घोषणापत्र, अखिलेश यादव का प्लान
UP के 75 जिलों के लिए 75 घोषणापत्र, अखिलेश यादव का प्लान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी हैं. इस चुनाव के लिए समाज पार्टी पूरे राज्य के लिए एक ही घोषणापत्र जारी करने की परंपरा को तोड़ेगी. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक नए मंत्र पर अपनी मुहर लगा दी है और वह है- ‘यूपी के 75 जिलों के लिए 75 घोषणापत्र.’ यूपी सरकार के ‘एक जिला, एक उत्पाद’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए, पार्टी ने एक योजना बनाई है. इसके पीछे यह सोच है कि उत्तर प्रदेश के हर जिले की सामाजिक-आर्थिक स्थितियां, लोगों की उम्मीदें और चुनौतियां अलग-अलग होती हैं.पार्टी नेताओं का कहना है कि ‘एक जिला, एक घोषणापत्र’ का फॉर्मूला चुनावों से पहले हर जिले के हिसाब से खास वादे करने में मदद करेगा. इससे समाजवादी पार्टी को अपने उम्मीदवारों को जमीनी स्तर पर वोट तय करने वाले मुद्दों से बेहतर ढंग से जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है. हर जिले के लिए घोषणापत्र का तरीका वह नहीं होगा जो पार्टी सत्ता में आने पर पूरे राज्य के लिए करने का वादा करती है. इसके बजाय, ध्यान इस बात पर होगा कि ‘पार्टी उस जिले को कैसे बदलना चाहती है.’
