ईरान में बड़ा विमान हादसा टला: आसमान में उड़ान के दौरान टूटी केबिन की छत, बाल-बाल बची यात्रियों की जान
ईरान में बड़ा विमान हादसा टला: आसमान में उड़ान के दौरान टूटी केबिन की छत, बाल-बाल बची यात्रियों की जान
UNN: ईरान की सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद टायर निकलने और इंजन में खराबी के कारण जोरदार कंपन शुरू हो गया। केबिन की छत टूट गई और सामान गिरने लगा जिससे यात्री घबरा गए। विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की और सभी यात्री सुरक्षित रहे। यह घटना मंगलवार को हुई। विमान मशहद से करमांशाह जा रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद एक पहिए का टायर निकल गया, जिससे इंजन में समस्या आई और विमान जोर-जोर से कांपने लगा। पायलट ने यात्रियों को इंजन की समस्या की जानकारी दी और विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। ईरान की सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद टायर निकलने और इंजन में खराबी के कारण जोरदार कंपन शुरू हो गया। केबिन की छत टूट गई और सामान गिरने लगा जिससे यात्री घबरा गए। विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की और सभी यात्री सुरक्षित रहे।
यह घटना मंगलवार को हुई। विमान मशहद से करमांशाह जा रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद एक पहिए का टायर निकल गया, जिससे इंजन में समस्या आई और विमान जोर-जोर से कांपने लगा। पायलट ने यात्रियों को इंजन की समस्या की जानकारी दी और विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया।
