Pakistani Navy ship collides with Indian warship in Arabian Sea

पाकिस्तानी नेवी शिप अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया:दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

पाकिस्तानी नेवी शिप अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया:दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

इस घटना से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है…

पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाज से टकरा गया। घटना मंगलवार शाम 7.10 PM की है। इससे पहले 2011 में भी दोनों देशों के जहाजों में टक्कर हुई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था।

नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में मंगलवार, 15 सितंबर की शाम भारतीय नौसेना के एक अग्रिम युद्धपोत और पाकिस्तानी नौसेना के जहाज के बीच टक्कर हो गई। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था, तभी पाकिस्तानी जहाज तेज गति से उसके करीब आया और असुरक्षित तरीके से मैन्युवरिंग के दौरान टकराव हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी जहाज की पहचान PNS Hunain के तौर पर की जा रही है। टक्कर में पाकिस्तानी पोत को नुकसान पहुंचने की खबर है, जबकि भारतीय युद्धपोत को कोई बड़ा नुकसान या कर्मियों के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान हाई कमीशन के Charge d’Affaires Saad Warraich को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस बीच, घटना से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PM मोदी का 76वां जन्मदिन, ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी का 76वां जन्मदिन, ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज! नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन इस बार भारतीय जनता पार्टी के लिए विशेष आयोजन के रूप में मनाया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान सेवा, सुशासन, गरीब […]