Over 100 TVS iQube MillionR Edition scooters delivered Pune

टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी

पुणे : टीवीएस मोटर, टीवीएस वेन्यू का हिस्सा और दोपहिया-तिपहिया वाहन निर्माण की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने आज पुणे में मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के साथ टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते समुदाय का जश्न मनाया। एक ही दिन में 100 से ज्यादा टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों को सौंपे गए। यह 25 अगस्त को लॉन्च किए गए इस नए एडिशन को मिल रहे मजबूत रिस्पॉन्स को दर्शाता है। मिलियनआर स्पेशल एडिशन को सड़क पर 10 लाख टीवीएस आईक्यूब स्कूटर का आंकड़ा पार करने की उपलब्धि के मौके पर पेश किया गया है।
टीवीएस आईक्यूब के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने वाले 10 लाख से अधिक ग्राहकों के भरोसे और विश्वास से प्रेरित मिलियनआर एडिशन इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है। साथ ही, यह स्कूटर की भारत के पसंदीदा फैमिली ईवी के रूप में स्थिति को और मजबूत करता है। टीवीएस मोटर के ईवी पोर्टफोलियो का प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब कंपनी को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट में नेतृत्व मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी के चलते इस साल टीवीएस मोटर बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से इलेक्ट्रिक दोपहिया सेगमेंट की नंबर-1 कंपनी बनी है।
मिलियनआर एडिशन 10 लाख टीवीएस आईक्यूब के मील के पत्थर पर आधारित है और इसमें स्कूटर को एक नया और खास रूप दिया गया है। इसमें डिजाइन, तकनीक और रोजमर्रा की सुविधा का संयोजन किया गया है। यह एडिशन 3.5 किलोवॉट-घंटा बैटरी वाले वेरिएंट पर आधारित है। इसमें नॉर्दर्न लाइट्स से प्रेरित नया ऑरोरा ग्रीन डुअल-टोन रंग, प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री, खास मिलियनआर बैजिंग और अलग ग्राफिक्स दिए गए हैं। ये सभी खूबियां मिलियनआर एडिशन को एक अलग पहचान देती हैं और उन 10 लाख ग्राहकों की अलग-अलग यात्राओं व अनुभवों का जश्न मनाती हैं, जिन्होंने टीवीएस आईक्यूब को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया है। टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन में रोजमर्रा के इस्तेमाल को और सुविधाजनक बनाने के लिए फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कंपार्टमेंट दिया गया है। इससे स्कूटर की कुल स्टोरेज क्षमता 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गई है। इसमें इंटीग्रेटेड यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। स्कूटर में 3.5 किलोवॉट-घंटा बैटरी बरकरार रखी गई है और यह 145 किलोमीटर की आईडीसी रेंज देता है। इसमें 118 से ज्यादा कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर्स भी मिलते हैं। पुणे में आयोजित मेगा डिलीवरी कार्यक्रम में इस उपलब्धि को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। ग्राहक और उनके परिवार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर अपने सफर का जश्न मनाने के लिए एक साथ जुटे। कार्यक्रम में इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस, मनोरंजक गतिविधियां और ग्राहकों के लिए इनाम जीतने के मौके भी दिए गए। ग्राहकों को स्कूटर की डिलीवरी का सहज और बेहतर अनुभव देने पर भी खास ध्यान दिया गया। टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन की कीमत ₹1,40,710 (महाराष्ट्र में प्रभावी एक्स-शोरूम कीमत) है। टीवीएस आईक्यूब की पूरी रेंज की शुरुआती कीमत ₹1,13,087 (महाराष्ट्र में प्रभावी एक्स-शोरूम) है। वहीं, बीएएएस (BaaS) कीमतें ₹59,999 से शुरू होती हैं।

×
Date : 18 September 2026 Posted By : EDITOR
टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान भारत के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण से कक्षा में स्थापित होने तक जरूरी प्रणालियां उपलब्ध कराईं, मौसम निगरानी, कृषि और पर्यावरण प्रबंधन की क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरोस्पेस कारोबार ने इसरो […]

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात के साथ नेतृत्व की स्थिति में

📰 Generate e-Paper Clip आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात के साथ नेतृत्व की स्थिति में मध्य प्रदेश में वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान टर्म प्लान व्यवसाय में साल-दर-साल के आधार पर 72.10% की बढ़ोतरी हुई राज्य में 31 मार्च, 2026 तक […]