Delhi: अब राशनकार्ड धारकों को मिलेगा 10 किलो मुफ्त राशन - Update Now News

Delhi: अब राशनकार्ड धारकों को मिलेगा 10 किलो मुफ्त राशन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर आई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो, राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के 4,482 नए मामले सामने आए, 9,403 लोग कोरोना से ठीक हुए और 265 मौतें हुईं। कोरोना संकट के बीच मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस संकट के वक्त में दिल्ली सरकार चार कदम उठाने जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिनके पास राशन कार्ड है, पहले उनसे थोड़े पैसे लिए जाते थे, लेकिन अब उनसे पैसा नहीं लिया जाएगा। हर कार्डधारी को 10 किलो मुफ्त राशन मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि, ऐसे कई लोग हैं जो गरीब है, उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, जो कहेगा वह गरीब है, उसके पास राशन नहीं है, उन्हें भी दिल्ली सरकार राशन देगी। इसमें किसी तरह का कोई दस्तावेज नही मांगा जाएगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 72,00,000 राशन कार्ड धारकों को इस महीने से राशन मुफ्त में दिया जाएगा उनसे पैसे नहीं लिए जाएंगे। केंद्र की तरफ से भी इन राशन कार्ड धारकों को 5 किलो राशन मुफ्त में मिल रहा है। अब उन्हें इस महीने 10 किलो राशन मुफ्त में मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को जिसमें किसी की मौत कोरोना के कारण हुई है, अनुग्रह राशि के रूप में 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

×
Date : 19 May 2021 Posted By : EDITOR
Delhi: अब राशनकार्ड धारकों को मिलेगा 10 किलो मुफ्त राशन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]