MrBeast joins the global promotion of ‘Ramayana’

‘रामायण’ के ग्लोबल प्रमोशन में मिस्टर बीस्ट की एंट्री, ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा इवेंट

Mumbai: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण – पार्ट वन’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म के मेकर्स अब इसके प्रमोशन को ग्लोबल स्तर पर ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आयोजित एक खास प्रमोशनल इवेंट में दुनिया के मशहूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी नजर आए। इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा समेत फिल्म की टीम मौजूद रही। मिस्टर बीस्ट की एंट्री ने इस खास मौके को और खास बना दिया। इवेंट के दौरान मिस्टर बीस्ट ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान जताते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए। उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।
सामने आई तस्वीरों और वीडियो में मिस्टर बीस्ट कैजुअल लुक में फिल्म की टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं। ‘रामायण’ की टीम के साथ उनकी मौजूदगी को फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन की दिशा में एक खास कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मुख्य भूमिकाओं वाली ‘रामायण – पार्ट वन’ को लेकर पहले से ही दर्शकों में खासा क्रेज है और अब ग्लोबल प्रमोशन के साथ फिल्म की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेज होती नजर आ रही है।

×
Date : 26 September 2026 Posted By : EDITOR
‘रामायण’ के ग्लोबल प्रमोशन में मिस्टर बीस्ट की एंट्री, ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा इवेंट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated