JioHotstar has released the The Legend of Hanuman’ Season 7

हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर

23 अक्टूबर 2026 को दशहरे के सप्ताह में होगा प्रीमियर; इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय हनुमान को समय के पार एक ऐसी यात्रा पर ले जाएगा, जहाँ वे अपनी दिव्यता की वास्तविक शक्ति को पहचानेंगे।

मुंबई : हनुमान की गाथा एक बार फिर लौट आई है, और इस बार दांव पहले से कहीं बड़े हैं। JioHotstar ने ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसके साथ ही दर्शकों के पसंदीदा शोज़ में से एक का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय सामने आया है। ग्राफिक इंडिया द्वारा निर्मित और शरद देवराजन के सह-निर्माण में तैयार इस सीजन का प्रीमियर 23 अक्टूबर को दशहरे के सप्ताह में होगा।
नए सीजन में लंका का युद्ध अपने सबसे निर्णायक और भयावह मोड़ पर पहुँचता है, जहाँ रावण अब तक के अपने सबसे शक्तिशाली रूप में सामने आता है। वानर सेना के शिविर में निराशा छाने लगती है, तभी हनुमान उस एक अस्त्र की तलाश में निकल पड़ते हैं, जो रावण का हमेशा के लिए अंत कर सकता है। लेकिन अंतिम अस्त्र की यह खोज जल्द ही उन्हें युद्धभूमि से बहुत आगे, समय के अलग-अलग पड़ावों तक ले जाती है। इस यात्रा में वे भगवान राम के अतीत के उन अनजाने पहलुओं और मृत्यु के साम्राज्य तक पहुँचते हैं, जिनसे अब तक पर्दा नहीं उठा था। इसी दौरान हनुमान एक ऐसे रहस्य से पर्दा उठाते हैं, जो सब कुछ बदलकर रख देगा—उनकी दिव्यता का वास्तविक स्वरूप और उनकी असीम शक्ति।
भव्य एक्शन के साथ भावनाओं, आस्था और मित्रता का संगम पेश करता यह सीजन हनुमान की यात्रा में एक नए और प्रभावशाली अध्याय की शुरुआत करता है। अब रावण के अंत की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का प्रीमियर 23 अक्टूबर को विशेष रूप से JioHotstar पर होगा।
शरद केलकर एक बार फिर रावण की आवाज़ के रूप में लौट रहे हैं, और अपने दमदार अंदाज़ से इस शक्तिशाली खलनायक के किरदार को जीवंत करेंगे। शो में वापसी को लेकर शरद केलकर ने कहा, “मैं ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ का हिस्सा बनकर बेहद आनंदित रहा हूँ। यह ऐसा शो है, जो हमारी पौराणिक कथाओं की कुछ कालजयी गाथाओं को जीवंत करता है। ऐसी कहानी और किरदार से जुड़ना बेहद खास है, जो पीढ़ियों से हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा रहे हैं। सीजन 7 में हनुमान की यात्रा एक नई दिशा में आगे बढ़ती है। दर्शक उनकी दिव्यता और उनके भीतर छिपी अपार शक्ति को ऐसे रूप में देखेंगे, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस सीजन में एक्शन और भावनाएँ दोनों हैं, लेकिन हनुमान की शक्तियों का धीरे-धीरे सामने आना इसे खास तौर पर रोमांचक बनाता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, दर्शक इससे जुड़े रहेंगे और हर नए खुलासे का इंतजार करेंगे।”
शरद देवराजन, निर्माता एवं लेखक, सह-संस्थापक और सीईओ, ग्राफिक इंडिया ने कहा, “‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ का निर्माण मेरे जीवन की सबसे संतोषजनक यात्राओं में से एक रहा है। JioHotstar के साथ हमारी साझेदारी ने हमें इस दुनिया का विस्तार करने और इसकी कई परतों को दर्शकों के सामने ऐसे अंदाज़ में प्रस्तुत करने का अवसर दिया है, जो कालजयी होने के साथ-साथ आज के दौर से भी जुड़ा है। एनिमेशन ही ऐसा माध्यम है, जो भगवान हनुमान की कथा के विशाल स्वरूप, कल्पनाशीलता और आध्यात्मिक गहराई के साथ न्याय कर सकता है। इसके जरिए हम ऐसे किरदारों और घटनाओं को दिखा सकते हैं, जिन्हें लाइव-एक्शन में प्रस्तुत करना लगभग असंभव होगा। सीजन 7 में हम इस सोच को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं। हनुमान को युद्धभूमि से आगे, समय के अलग-अलग पड़ावों तक ले जाते हुए, उनकी यात्रा का अब तक का सबसे अप्रत्याशित और प्रभावशाली अध्याय प्रस्तुत किया जा रहा है।”
शरद देवराजन, जीवन जे. कांग और चारुवी अग्रवाल द्वारा निर्मित ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 अपनी विशिष्ट एनिमेशन शैली और विस्तृत पौराणिक दुनिया को आगे बढ़ाता है। ग्राफिक इंडिया की इस प्रस्तुति का निर्देशन जीवन जे. कांग और नवीन जॉन ने किया है, जबकि इसकी पटकथा शरद देवराजन, जीवन जे. कांग, सरवत चड्ढा और शिवांगी सिंह ने लिखी है। ट्रेलर हनुमान की यात्रा के अब तक के सबसे शक्तिशाली अध्याय की झलक पेश करता है।
देखें ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7, 23 अक्टूबर से विशेष रूप से JioHotstar पर।
×
Date : 15 October 2026 Posted By : EDITOR
हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से

📰 Generate e-Paper Clip माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से सोमवार, 12 अक्टूबर रात 9 बजे, सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा प्रीमियर Mumbai: माधुरी दीक्षित सवाल पूछेंगी और सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर उनके जवाब देंगी। खेल के साथ […]

शीना चौहान की आंखें उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं! जानिए कैसे उनकी यही खूबी उन्हें दिलाती है फिल्मों में अहम किरदार

📰 Generate e-Paper Clip शीना चौहान की आंखें उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं! जानिए कैसे उनकी यही खूबी उन्हें दिलाती है फिल्मों में अहम किरदार Mumbai: क्या आप जानते हैं? शीना चौहान की खूबसूरत और भावपूर्ण आंखों ने उन्हें कई अहम फिल्मी किरदार दिलाए, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान! एक अभिनेता की आंखें […]