राहुल गांधी ने मुझे धक्का दिया, तब मैं 11 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी”, महिला पत्रकार ने लगाए आरोप, दिल्ली पुलिस से की शिकायत
राहुल गांधी ने मुझे धक्का दिया, तब मैं 11 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी”, महिला पत्रकार ने लगाए आरोप, दिल्ली पुलिस से की शिकायत
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक महिला पत्रकार ने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की है। महिला पत्रकार का आरोप है, “12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट परिसर में राहुल गांधी ने मुझे धक्का दिया। महिला पत्रकार के मुताबिक, घटना के दौरान वह करीब 11 सप्ताह की गर्भवती थीं। शिकायत में दावा किया गया कि धक्का लगने से उनका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गईं, जिससे उनके हाथों में चोट आई। महिला पत्रकार ने पेट के निचले हिस्से में दर्द होने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में इलाज कराने की बात कही।
राहुल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। महिला पत्रकार ऋचा पराशर ने संसद मार्ग के DCP को इस मामले में शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट परिसर में राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया। शिकायत के अनुसार, 13 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और जांच के बाद दवाइयों के साथ छुट्टी दी गई। शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 115(2), 131, 125 और 3(5) के तहत FIR दर्ज करने की मांग की। महिला पत्रकार ने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है।
