‘रामायणम्’ के मेकर्स ने दशहरे पर दिखाई यश के रावण तांडव की झलक, एडवांस बुकिंग हुई शुरू
‘रामायणम्’ के मेकर्स ने दशहरे पर दिखाई यश के रावण तांडव की झलक, एडवांस बुकिंग हुई शुरू
दशहरे के मौके पर मेकर्स ने रॉकिंग स्टार यश के रावण के दमदार अवतार की एक नई झलक पेश की है। वहीं, नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Mumbai: नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्: राइज ऑफ अ लेजेंड’ की दुनिया भर में एडवांस बुकिंग आज यानी 20 अक्टूबर से शुरू हो रही है। ऐसे में आज दशहरे के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से रॉकिंग स्टार यश के रावण अवतार की झलक साझा कर दी है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए खास वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से यश शक्तिशाली राजा रावण के किरदार में खुद को ढालते हैं। रावण के लुक में उनका दमदार अंदाज, चेहरे के तीखे हाव-भाव और उनका शानदार स्क्रीन प्रेजेंस सबका ध्यान खींच रहा है। मेकर्स द्वारा रिलीज़ इस वीडियो का नाम हिंदी में ‘राइज ऑफ असुर’ रखा गया है, इसके केंद्र में रावण है और उसकी भव्यता को दमदार म्यूजिकल बैकग्राउंड खास बना रहा है।
हिंदू पौराणिक कथाओं की माने तो तांडव भगवान शिव से जुड़ा एक ऐसा दिव्य नृत्य है, जो सृष्टि के निर्माण, पालन और विनाश के चक्र को खुद में लिए हुए है। आपको बता दें कि परम भक्त रावण का नाम भगवान शिव के शिव तांडव स्तोत्र से पारंपरिक रूप से जुड़ा हुआ है। इस स्तोत्र को भगवान शंकर की स्तुति में गाया जाता है और अपने ऊर्जा से भरे लय और जोश के लिए यह प्रख्यात है। इस तरह से दशहरे के मौके पर किए गए खुलासे में इसी सांस्कृतिक और पौराणिक संदर्भ का सहारा लेते हुए रावण की भक्ति, शक्ति और भव्य व्यक्तित्व को सामने लाया गया है। दर्शक इससे समझ सकते हैं कि किस तरह से रावण जैसे दमदार किरदार को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करने के लिए आकार दिया गया है।
इस नए यूनिट में यह हर तरह से लार्जर देन लाइफ रावण के लुक में नज़र आ रहे हैं। उनका दमदार शरीर, लुक से जुड़ी बारीकी और किरदार में उनकी तरफ से लाई गई इंटेंसिटी इस नई पेशकश को एक अलग लेवल लेकर जा रही है। यह सीक्वेंस इस बात का भी सबूत है कि किरदार को कितने बड़े स्केल पर आकार दिया जा रहा है। मेकर्स रावण को एक दमदार ही नहीं बल्कि एक जटिल किरदार के रूप में भी इस महाकाव्य की दुनिया में पेश कर रहे हैं। यश को उनके पुराने काम के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार वह अपने दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ पौराणिक कथाओं के सबसे मजबूत किरदारों में से एक रावण के किरदार में अपना कदम रख रहे हैं।
दशहरे के पावन मौके पर मेकर्स द्वारा किया गया यह रिवील और भी ज़्यादा खास है, क्योंकि यह त्योहार भगवान राम की रावण पर हुई जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। इस तरह से फिल्म में जहां रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं यश महाशक्तिशाली राजा रावण का किरदार में हैं। इस महाकाव्य को नए अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए दो बड़े स्टार्स फिल्म में एक साथ आए हैं, बता दें कि यह महाकाव्य पीढ़ियों से भारत की सांस्कृतिक का कभी न अलग होने वाला हिस्सा रहा है। मेकर्स ने दशहरे के मौके पर सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की एडवांस बुकिंग आज से शुरू होने की घोषणा की है।
रावण के तांडव वाले इस वीडियो का हिंदी में नाम ‘राइज ऑफ असुर’, कन्नड़ में ‘रावण तांडव’ और तमिल व तेलुगु में ‘रावण तांडवम’ रखा गया है। हिंदी वर्जन में विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी है, इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं, जबकि ए.आर. अमीन और हीरल विराडिया ने म्यूजिक सुपरविजन की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं, तमिल वर्जन में अनिरुद्ध रविचंदर और जी. वी. प्रकाश कुमार ने अपनी आवाज दी है।
दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायणम्’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी।
