IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?
IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ?
India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि कीवी टीम की कमान मिचेल सेंटनर के हाथों में होगी. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं. ऐसे में इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों के बीच मैदान पर जबरदस्त घमासान देखने को मिलने वाला है. तो आइए आपको उन 3 खिलाड़ियों की भिड़ंत के बारे में बताते हैं, जिनपर सबकी नजरें रहने वाली हैं.
