Pakistan Türkiye Qatar and Indonesia have entered into a defen

पाकिस्तान, तुर्किए, कतर और इंडोनेशिया ने किया रक्षा समझौता..

UNN: पाकिस्तान, तुर्किए, कतर और इंडोनेशिया ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने और सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. बुधवार को कतर की राजधानी दोहा में हुए इस समझौते को ‘बद्र’ नाम दिया गया है. इसका उद्देश्य चारों देशों के बीच रक्षा उद्योग, सैन्य प्रशिक्षण, अनुसंधान और संयुक्त उत्पादन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है. इस घटनाक्रम को भारत के रणनीतिक हितों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान और तुर्किए के बीच पहले से ही रक्षा क्षेत्र में सहयोग रहा है.
तुर्किए के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘बद्र’ समझौता ज्ञापन पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, तुर्किए के रक्षा मंत्री यासर गुलेर, कतर के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा राज्य मंत्री शेख सऊद बिन अब्दुलरहमान और इंडोनेशिया के उप रक्षा मंत्री यूसुफ जौहारी ने हस्ताक्षर किए. कतर के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यह समझौता संयुक्त सहयोग को मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.हालांकि, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से इस समझौते पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई. ‘बद्र’ नाम उस स्थान से जुड़ा प्रतीत होता है, जहां इस्लाम के शुरुआती दौर में मुस्लिम समुदाय और मक्का के कबीलों के बीच पहली बड़ी लड़ाई हुई थी.

×
Date : 22 October 2026 Posted By : EDITOR
पाकिस्तान, तुर्किए, कतर और इंडोनेशिया ने किया रक्षा समझौता..
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां

📰 Generate e-Paper Clip मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां भोपाल पहुंचा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500, 45 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान और 6,300 किलोमीटर तक सफर करने की क्षमता भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हवाई […]

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी UNN: इंडियन रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए वाराणसी से साबरमती के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूट और स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है. सबसे बड़ी […]