Why is the festival of Dhanteras special for Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना के लिए क्यों खास है धनतेरस का त्योहार? परिवार और परंपराओं पर की बात

Mumbai: रश्मिका मंदाना ने खुद को इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक के रूप में स्थापित किया है, इतना ही नहीं वह पैन इंडिया नंबर वन हीरोइन होने के साथ ही कई भाषाओं में सफल फिल्में देने के लिए भी जानी जाती है। रश्मिका को प्यार से उनके फैंस नेशनल क्रश, क्रशमिका और श्रीवल्ली के नाम से भी बुलाना पसंद करते हैं, उन्होंने गोल्डन गर्ल और अशर्फी गर्ल का भी टाइटल अपने नाम किया है और इससे एक्ट्रेस का गोल्ड के साथ कनेक्शन और भी खास हो जाता है।
अब जब पूरा देश धनतेरस का उत्सव मना रहा है, जो की समृद्धि, नई शुरुआत और सोना खरीदने के लिए खास माना जाता है, ऐसे में रश्मिका ने इस त्योहार को परिवार के साथ मनाने की खुशी और सोना खरीदने की परंपरा के लिए अपने प्यार के बारे में बातें साझा की हैं।
त्योहार से जुड़ी खुशी के बारे में बात करते हुए रश्मिका ने कहा, “सबको एक साथ देखकर हमेशा बहुत खुशी होती है। अब अपने बिजी शेड्यूल के बीच जब भी मौका मिलता है, मैं परिवार के साथ समय बिताना और इन खास मौकों की खुशियों को महसूस करना बहुत पसंद करती हूं। धनतेरस एक बहुत खूबसूरत त्योहार है, जो अपने साथ ढेर सारी खुशियां और पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है।”
धनतेरस के महत्व और नई शुरुआत को अपने जीवन में लाने की उत्सुकता के बारे में बात करते हुए रश्मिका आगे कहती हैं, “धनतेरस नई शुरुआत का त्योहार है और मुझे जिंदगी में अच्छे बदलावों को अपनाने और नए सिरे से शुरुआत करने का विचार बहुत पसंद है। इस साल मैंने कुछ खास नहीं खरीदा है, लेकिन आने वाले नए अनुभवों और मौकों को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं।”
रश्मिका के लिए गोल्ड अपने हमेशा रहने वाले अपील और फैमिली ट्रेडिशन की वजह से होने वाले इमोशनल कनेक्शन के खातिर हमेशा खास रहा है। एक्ट्रेस ने बताया है कि किस तरह से उन्हें अपने फेस्टिवल लुक में गोल्ड का टच जोड़ना अच्छा लगता है, उन्होंने कहा, “सोने की हमेशा रहने वाली खूबसूरती और अहमियत है। मेरी मां के पास गोल्ड के कुछ बहुत सुंदर सेट हैं और जब भी कोई खास अवसर होता है, तब मुझे उनसे लेकर गहने पहनना बहुत अच्छा लगता है। इससे लुक में परंपरा का एक खूबसूरत टच आ जाता है।”
फिल्मों की बात करें तो, रश्मिका के पास फ़िल्मों की जबरदस्त लाइनअप है, जिसमें मैसा, एम एस सब्बूलक्ष्मी, राका, एनिमल पार्क और पुष्पा 3 का नाम शामिल है। दर्शकों के साथ अपने खास कनेक्शन और कई इंडस्ट्रीज में अपनी बढ़ती पहचान के साथ गोल्डन गर्ल ऑन हो या फिर ऑफ स्क्रीन, दोनों जगह अपनी छाप छोड़ रही हैं।

×
Date : 05 November 2026 Posted By : EDITOR
रश्मिका मंदाना के लिए क्यों खास है धनतेरस का त्योहार? परिवार और परंपराओं पर की बात
News Image

रश्मिका मंदाना के लिए क्यों खास है धनतेरस का त्योहार? परिवार और परंपराओं पर की बात

Mumbai: रश्मिका मंदाना ने खुद को इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक के रूप में स्थापित किया है, इतना ही नहीं वह पैन इंडिया नंबर वन हीरोइन होने के साथ ही कई भाषाओं में सफल फिल्में देने के लिए भी जानी जाती है। रश्मिका को प्यार से उनके फैंस नेशनल क्रश, क्रशमिका और श्रीवल्ली के नाम से भी बुलाना पसंद करते हैं, उन्होंने गोल्डन गर्ल और अशर्फी गर्ल का भी टाइटल अपने नाम किया है और इससे एक्ट्रेस का गोल्ड के साथ कनेक्शन और भी खास हो जाता है।
अब जब पूरा देश धनतेरस का उत्सव मना रहा है, जो की समृद्धि, नई शुरुआत और सोना खरीदने के लिए खास माना जाता है, ऐसे में रश्मिका ने इस त्योहार को परिवार के साथ मनाने की खुशी और सोना खरीदने की परंपरा के लिए अपने प्यार के बारे में बातें साझा की हैं।
त्योहार से जुड़ी खुशी के बारे में बात करते हुए रश्मिका ने कहा, "सबको एक साथ देखकर हमेशा बहुत खुशी होती है। अब अपने बिजी शेड्यूल के बीच जब भी मौका मिलता है, मैं परिवार के साथ समय बिताना और इन खास मौकों की खुशियों को महसूस करना बहुत पसंद करती हूं। धनतेरस एक बहुत खूबसूरत त्योहार है, जो अपने साथ ढेर सारी खुशियां और पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है।"
धनतेरस के महत्व और नई शुरुआत को अपने जीवन में लाने की उत्सुकता के बारे में बात करते हुए रश्मिका आगे कहती हैं, “धनतेरस नई शुरुआत का त्योहार है और मुझे जिंदगी में अच्छे बदलावों को अपनाने और नए सिरे से शुरुआत करने का विचार बहुत पसंद है। इस साल मैंने कुछ खास नहीं खरीदा है, लेकिन आने वाले नए अनुभवों और मौकों को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं।”
रश्मिका के लिए गोल्ड अपने हमेशा रहने वाले अपील और फैमिली ट्रेडिशन की वजह से होने वाले इमोशनल कनेक्शन के खातिर हमेशा खास रहा है। एक्ट्रेस ने बताया है कि किस तरह से उन्हें अपने फेस्टिवल लुक में गोल्ड का टच जोड़ना अच्छा लगता है, उन्होंने कहा, “सोने की हमेशा रहने वाली खूबसूरती और अहमियत है। मेरी मां के पास गोल्ड के कुछ बहुत सुंदर सेट हैं और जब भी कोई खास अवसर होता है, तब मुझे उनसे लेकर गहने पहनना बहुत अच्छा लगता है। इससे लुक में परंपरा का एक खूबसूरत टच आ जाता है।”
फिल्मों की बात करें तो, रश्मिका के पास फ़िल्मों की जबरदस्त लाइनअप है, जिसमें मैसा, एम एस सब्बूलक्ष्मी, राका, एनिमल पार्क और पुष्पा 3 का नाम शामिल है। दर्शकों के साथ अपने खास कनेक्शन और कई इंडस्ट्रीज में अपनी बढ़ती पहचान के साथ गोल्डन गर्ल ऑन हो या फिर ऑफ स्क्रीन, दोनों जगह अपनी छाप छोड़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

My Mentor, My Guide, My Biggest Inspiration: Atlee Wishes Shah Rukh Khan, Celebrates Their Jawan Journey

📰 Generate e-Paper Clip My Mentor, My Guide, My Biggest Inspiration: Atlee Wishes Shah Rukh Khan, Celebrates Their Jawan Journey Mumbai: Filmmaker Atlee penned a heartfelt birthday wish for Shah Rukh Khan, sharing a monochrome picture of the two together on Instagram Stories. Calling SRK his mentor, guide, well-wisher and biggest inspiration, Atlee wrote, “Thank […]