अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन, 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी; लेजर शो, 2100 ड्रोन और आतिशबाजी ने मोहा मन
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन, 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी; लेजर शो, 2100 ड्रोन और आतिशबाजी ने मोहा मन
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री रहे मौजूद, 56 घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन से बना भव्य नजारा
अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का आयोजन भव्यता और उल्लास के साथ किया गया। दीपों की रोशनी से सरयू नदी के तट और राम की पैड़ी का पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। इस अवसर पर सरयू नदी के किनारे स्थित 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए। लाखों दीपों की एक साथ जगमगाती रोशनी ने पूरी रामनगरी को अलौकिक स्वरूप प्रदान किया। दीपोत्सव के इस भव्य आयोजन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल हुए। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनने अयोध्या पहुंचे।
