एनवीडिया में जेन्सन हुआंग का दबदबा: उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, कथित अफेयर की जांच शुरू
एनवीडिया में जेन्सन हुआंग का दबदबा: उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, कथित अफेयर की जांच शुरू
एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के साथ एलिस हुआंग। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि एलिस चीनी जासूस है।
Mumbai: एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है। इस मामले में एनवीडिया के बोर्ड के सामने एक बड़ी चुनौती है। कंपनी के ज्यादातर बड़े फैसले हुआंग ही लेते हैं और 60 से ज्यादा अधिकारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करते हैं। कंपनी में फिलहाल कोई ऐसा बड़ा अधिकारी नहीं है, जो उनकी जगह ले सके। ऐसे में अगर बोर्ड उन्हें हटाने का फैसला करता है, तो सबसे बड़ा सवाल होगा कि एनवीडिया की कमान किसे सौंपी जाए? जेन्सन हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की स्थापना की थी। शुरुआती दौर में कंपनी वीडियो गेम के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट यानी GPU चिप बनाती थी। इनका इस्तेमाल गेम में बेहतर ग्राफिक्स दिखाने के लिए होता था। 2006 में हुआंग ने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने समझ लिया था कि भविष्य में इन चिप्स का इस्तेमाल AI तकनीक विकसित करने में भी हो सकता है। इसके बाद उन्होंने AI के लिए खास चिप और सॉफ्टवेयर बनाने में अरबों डॉलर लगा दिए।
उनका यह दाव सही साबित हुआ। आज AI से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट में एनवीडिया के चिप्स का इस्तेमाल होता है। कंपनी का इस बाजार में करीब 90% हिस्सा है। एनवीडिया दुनिया की पहली सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी बनी, जिसका बाजार मूल्य 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा।
