Ahead of the release, Malavika Mohanan kicks off a special roll

रिलीज से पहले मालविका मोहनन ने शुरू किया ‘पॉकेट नोवेल’ की टीम का खास रोल कॉल, वीडियो आए सामने

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

Mumbai: त्यागराजन कुमारराजा 2019 में आई अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है और इसकी खूब तारीफ भी हुई थी। त्यागराजन कुमारराजा द्वारा डायरेक्टेड विजय सेतुपति, मालविका मोहनन, राज बी. शेट्टी, और किशोर कुमार जी. स्टारिंग पॉकेट नोवेल, दुनिया भर में पोंगल के खास मौके पर 24 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी जैसी भाषाओं में रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म के साथ विजय सेतुपति संग त्यागराजन कुमारराजा की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है, जिसके कारण मूवी लवर्स का उत्साह बढ़ गया है।
फिल्म की स्टार कास्ट पर सिर्फ स्पॉटलाइट रखने के बजाए, पॉकेट नोवेल के मेकर्स ने एक नया बिहाइंड द सीन वीडियो रिलीज़ किया है, जिसमें फिल्म के क्रू को काम करते हुए देखा जा सकता है। इस रोलआउट की शुरुआत मालविका मोहनन अपने चार्म से भरे अंदाज के साथ करती हैं। शेयर किए गए इस खास वीडियो क्लिप को शूटिंग से जुड़े लोगों, टेक्नीशियंस और यूनिट मेंबर्स को खास तौर से केंद्र में रखकर बनाया गया है। इससे इस बात का एहसास दिल को छू जाता है कि एक फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाने के लिए कितने लोगों की कड़ी मेहनत लगती है। यह वही लोग हैं जो फ्रेम के पीछे खड़े होकर अपना किरदार निभाते हैं। आर्ट, लाइटिंग से लेकर साउंड, मेकअप, कारपेंटर, सेट असिस्टेंस, प्रोडक्शन और ड्राइविंग यूनिट तक, वीडियो इन सभी की मस्ती से भारी झलक दिखाता है, जिनकी वजह से शूटिंग हमेशा चलती रहती है।

इस रोलआउट की खास बात है यह है कि यह मस्ती से भरा होने के साथ सच्चेपन का एहसास कराता है। हमेशा ऐसा होता है कि फिल्मों में क्रेडिट लिस्ट के समय ही सिर्फ टीम मेंबर्स के नाम बताए जाते हैं, हालांकि इससे अलग पॉकेट नोवेल ने एक खास वीडियो का रूप दिया है, जो प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के मन में एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है। वीडियो की शुरुआत मालविका करती हैं और फिर एक-एक करके क्रू मेंबर्स को मौका देती हैं। इससे पूरी अनाउंसमेंट काफी पर्सनल और खास बन जाती है।
‘सुपर डीलक्स’ के बाद थियागराजन कुमारराजा एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी पर लौट रहे हैं। ‘सुपर डीलक्स’ अपनी बोल्ड कहानी और यादगार किरदारों की वजह से दर्शकों का खूब प्यार बटोर चुकी है और आज भी इसे एक कल्ट फिल्म माना जाता है। ऐसे में उनकी अगली फिल्म ‘पॉकेट नोवेल’ को लेकर पहले से ही काफी उम्मीदें हैं। दमदार स्टारकास्ट और पांच भाषाओं में त्योहार के मौके पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म 2027 की शुरुआत में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक बनाने के लिए तैयार है।

×
Date : 24 November 2026 Posted By : EDITOR
रिलीज से पहले मालविका मोहनन ने शुरू किया ‘पॉकेट नोवेल’ की टीम का खास रोल कॉल, वीडियो आए सामने
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रफ एंड टफ कन्या’ को मिला बॉलीवुड सितारों का साथ, सोनम से शरवरी तक ने की फिल्म की तारीफ

📰 Generate e-Paper Clip रफ एंड टफ कन्या’ को मिला बॉलीवुड सितारों का साथ, सोनम से शरवरी तक ने की फिल्म की तारीफ Mumbai: किसी गुजराती फिल्म को बॉलीवुड के बड़े सितारों का प्यार और समर्थन मिलना अपने आप में खास बात है। इन दिनों गुजराती फिल्म ‘रफ एंड टफ कन्या’ को लेकर कुछ ऐसा […]

Sonam Kapoor, Sharvari, Himesh Reshammiya and Pratik Gandhi Among Others Are Rooting for Ruff & Tuff Kanya – And It’s Time You Watched It Too!

📰 Generate e-Paper Clip Sonam Kapoor, Sharvari, Himesh Reshammiya and Pratik Gandhi Among Others Are Rooting for Ruff & Tuff Kanya – And It’s Time You Watched It Too! Mumbai: A Gujarati film getting Bollywood to stop, take notice and give it a shoutout? That’s the buzz around Ruff & Tuff Kanya! Ananya Birla’s maiden […]