The Park Indore: द पार्क इंदौर में सजेगा पंजाबी जायकों का खास उत्सव ‘फ्लेवर ऑफ पंजाब’
The Park Indore : द पार्क इंदौर में सजेगा पंजाबी जायकों का खास उत्सव ‘फ्लेवर ऑफ पंजाब’
• 29 नवंबर तक एपिसेंटर में मिलेगा पंजाबी स्वाद
• तंदूरी व्यंजनों से लेकर पारंपरिक ग्रेवी तक मिलेगा पंजाब के स्वाद का अनुभव
इंदौर। पंजाबी खानपान के शौकीनों के लिए शहर में खास फूड फेस्टिवल ‘फ्लेवर ऑफ पंजाब’ का आयोजन किया गया है। द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 29 नवंबर तक शाम 7 बजे से रात 11:30 बजे तक होने वाले इस फेस्टिवल में मेहमानों को पंजाब के पारंपरिक खानपान और वहां की समृद्ध पाक संस्कृति का अनुभव मिल रहा है। सिजलिंग तंदूरी व्यंजनों से लेकर धीमी आंच पर तैयार होने वाली पारंपरिक ग्रेवी तक यहां पंजाबी खानपान की विविधता को खास अंदाज में पेश किया जा रहा है।
फेस्टिवल में मेहमानों के लिए पंजाबी व्यंजनों की खास रेंज तैयार की गई है। शुरुआत में टमाटर का अर्क और काले चने का शोरबा जैसे सूप परोसे जा रहे है। स्टार्टर में पंजाबी पनीर टिक्का, मलाई पनीर टिक्का, चपली कबाब और अमृतसरी फिश जैसे व्यंजन शामिल है। मुख्य भोजन में दाल मखनी, दाल अमृतसरी, पनीर लबाबदार और सरसों फिश करी के साथ पटियाला चिकन, हाईवे मखनी मुर्ग और धाबा गोश्त जैसे व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। फेस्टिवल का खास आकर्षण लाइव फूड काउंटर होंगे, जहां मेहमानों के सामने सरसों का साग-मक्के की रोटी, अमृतसरी कुलचा-छोले, छोले-भटूरे और पनीर टका-टक जैसे व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही चाट काउंटर पर टिक्की, पानीपुरी, भल्ला पापड़ी और शकरकंदी चाट का स्वाद भी मिलेगा। खाने के साथ लस्सी, छाछ और पारंपरिक रायते भी परोसे जाएंगे। डेजर्ट में फिरनी, गुड़ का हलवा, जलेबी और रसमलाई जैसे पारंपरिक मीठे व्यंजनों की पेशकश होगी। इस तरह फेस्टिवल में मेहमानों को पंजाबी खानपान के अलग-अलग स्वादों का अनुभव एक ही जगह मिलेगा।
द पार्क इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया, “पंजाबी खानपान सिर्फ अपने भरपूर स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध परंपरा और मेहमाननवाजी के लिए भी जाना जाता है। तंदूर में तैयार होने वाले व्यंजनों से लेकर धीमी आंच पर पकाई जाने वाली दाल और ग्रेवी तक, हर व्यंजन की अपनी खास पहचान है। ‘फ्लेवर ऑफ पंजाब’ के जरिए हमारा प्रयास है कि मेहमानों को पंजाब के पारंपरिक स्वाद का प्रामाणिक अनुभव मिले। मेन्यू तैयार करते समय हमने क्षेत्रीय व्यंजनों और पारंपरिक कुकिंग स्टाइल पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि हर डिश में पंजाब की असली खुशबू और स्वाद महसूस हो।”
द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर श्री अमित भाटिया ने कहा, “इंदौर के लोग खानपान के शौकीन हैं और यहां हर क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों को खूब पसंद किया जाता है। ‘फ्लेवर ऑफ पंजाब’ के जरिए हमारा प्रयास है कि मेहमानों को पंजाब की समृद्ध फूड कल्चर और वहां के पारंपरिक जायकों का अनुभव एक ही जगह मिले। द पार्क इंदौर में हम हमेशा ऐसे खास अनुभव प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, जो मेहमानों के लिए यादगार बनें। हमें विश्वास है कि यह फूड फेस्टिवल अपने खास मेन्यू और प्रामाणिक स्वाद के साथ शहर के फूड लवर्स को पसंद आएगा।”
द पार्क इंदौर के एफ एंड बी डायरेक्टर श्री सुदीप कांजीलाल ने कहा, “हमारा प्रयास हमेशा मेहमानों को यादगार हॉस्पिटैलिटी अनुभव देने का रहा है। फूड फेस्टिवल इसी सोच का हिस्सा हैं, जहां हम अलग-अलग क्षेत्रों की खानपान संस्कृति और परंपराओं को एक खास अनुभव के रूप में प्रस्तुत करते हैं। ‘फ्लेवर ऑफ पंजाब’ के माध्यम से हम इंदौर के लोगों को पंजाब के पारंपरिक जायकों, वहां की मेहमाननवाजी और समृद्ध फूड कल्चर से रूबरू कराना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि यह आयोजन परिवारों और फूड लवर्स के लिए एक यादगार अनुभव बनेगा।”
