Lookout notice against CJP Dipke and Ranka against Sourav

सौरव के बाद CJP के दीपके-रांका को लुकआउट नोटिस

सौरव के बाद CJP के दीपके-रांका को लुकआउट नोटिस

UNN: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका को गुरुवार को मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इन नेताओं पर गांधी जयंती के दिन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति रैली का केस भी दर्ज किया गया था। इससे पहले CJP नेता सौरव दास खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया। केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। यानी सौरव विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे।
सरकार के मुताबिक, उनके पासपोर्ट में पिता के नाम का कॉलम खाली है। इसके अलावा जन्मस्थान, पढ़ाई और पते से जुड़ी जानकारियों में भी अंतर मिला है। सरकार ने कहा कि इन गड़बड़ियों का असर उनकी नागरिकता पर भी पड़ सकता है।
23 नवंबर को सौरव को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया था। उन्हें ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी में ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलना था। इसके बाद 24 नवंबर को सौरव दास ने विदेश जाने से रोके जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। दास के वकील अखिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा कि सौरव को लुकआउट नोटिस जारी होने या विदेश जाने से रोकने के बारे में पहले नहीं बताया गया था। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर नोटिस दिया गया। इससे पहले इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट में बैठने से रोक दिया था।

×
Date : 26 November 2026 Posted By : EDITOR
सौरव के बाद CJP के दीपके-रांका को लुकआउट नोटिस
News Image

सौरव के बाद CJP के दीपके-रांका को लुकआउट नोटिस

UNN: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका को गुरुवार को मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इन नेताओं पर गांधी जयंती के दिन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति रैली का केस भी दर्ज किया गया था। इससे पहले CJP नेता सौरव दास खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया। केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। यानी सौरव विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे।
सरकार के मुताबिक, उनके पासपोर्ट में पिता के नाम का कॉलम खाली है। इसके अलावा जन्मस्थान, पढ़ाई और पते से जुड़ी जानकारियों में भी अंतर मिला है। सरकार ने कहा कि इन गड़बड़ियों का असर उनकी नागरिकता पर भी पड़ सकता है।
23 नवंबर को सौरव को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया था। उन्हें ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी में 'कॉकरोच मूवमेंट' पर बोलना था। इसके बाद 24 नवंबर को सौरव दास ने विदेश जाने से रोके जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। दास के वकील अखिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा कि सौरव को लुकआउट नोटिस जारी होने या विदेश जाने से रोकने के बारे में पहले नहीं बताया गया था। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर नोटिस दिया गया। इससे पहले इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट में बैठने से रोक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बांग्लादेश में मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन जारी, कपड़ा उद्योग को नुकसान; ग्लोबल फैशन ब्रांड ने भारत को दिए ऑर्डर

📰 Generate e-Paper Clip बांग्लादेश में मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन जारी, कपड़ा उद्योग को नुकसान; ग्लोबल फैशन ब्रांड ने भारत को दिए ऑर्डर नई दिल्ली। बांग्लादेश में जारी मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन और अस्थिरता के कारण जारा एचएंडएम (H&M), मार्क्स एंड स्पेंसर और सेलियो जैसे प्रमुख वैश्विक फैशन ब्रांड्स ने अपने बड़े ऑर्डर भारत और अन्य एशियाई देशों […]

रोहित 3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान

📰 Generate e-Paper Clip रोहित 3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान UNN: रोहित शर्मा 3 साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। 39 साल के रोहित 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन टीम के […]